Aviation Update:DELHI - NCR में खराब मौसम से उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की जरूरी एडवाइजरी

DELHI - NCR में खराब मौसम की वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने को कहा है। मौसम विभाग ने बारिश, तेज हवा और गरज-चमक को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इसलिए यात्रियों को सावधानी बरतने और अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।
Follow on Google News
DELHI - NCR में खराब मौसम से उड़ानें प्रभावित,  इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की जरूरी एडवाइजरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    DELHI - NCR में मौसम के अचानक बिगड़ने से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज बारिश, बिजली कड़कना और तेज हवाओं की वजह से उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं और कुछ के समय में बदलाव किया गया है। इसी को देखते हुए इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एक जरूरी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने साफ कहा है कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ है, इसलिए यात्री एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर चेक करें। दिल्ली में शुक्रवार शाम से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसमें 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई थी। इसी मौसम का असर अब एयर ट्रैफिक पर भी दिखाई दे रहा है।

    इंडिगो ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए यात्रियों को जानकारी दी कि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली के ऊपर खराब मौसम की स्थिति की वजह से टेकऑफ और लैंडिंग दोनों प्रभावित हुए हैं। एयरलाइन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों को असुविधा कम करने की कोशिश कर रही है और कहा कि जैसे जैसे मौसम में सुधार होगा उड़ानों का संचालन धीरे धीरे सामान्य कर दिया जाएगा। फिलहाल यात्रियों से अपडेट लेते रहने की अपील की गई है।

    Twitter Post

    यात्रियों को दी गई जरूरी सलाह

    इंडिगो ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक करें। कई बार मौसम की वजह से उड़ानों के समय में अचानक बदलाव हो सकता है इसलिए पहले से जानकारी लेना जरूरी है और यह भी कहा कि टीम हर कदम पर यात्रियों की मदद के लिए मौजूद है। अगर किसी फ्लाइट में देरी होती है तो यात्रियों को समय पर अपडेट दिया जाएगा, स्थिति सामान्य होते ही शेड्यूल को फिर से नियमित किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: Weather Update : 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 70 Km/h तक तेज हवाएं; कई हिस्सों में लू का खतरा बरकरार

    मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली - एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर यात्रा करने वालों से कहा गया है कि वे मौसम और ट्रैफिक से जुड़ी अपडेट पहले जरूर देख लें।

    एयरपोर्ट जाने से पहले रखें ज्यादा समय

    खराब मौसम के कारण सिर्फ उड़ानों पर ही नहीं बल्कि एयरपोर्ट तक पहुंचने वाले सड़क मार्ग पर भी असर पड़ सकता है। बारिश और ट्रैफिक की वजह से रास्ते में ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे थोड़ा ज्यादा समय लेकर घर से निकलें।

    ये भी पढ़ें: Delhi News : पूर्व सीएम आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, केजरीवाल- सिसोदिया ने जताया दुख

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts