PlayBreaking News

दिल्ली सरकार का ऑफिशियल X हैंडल @CMODelhi बहाल, बीजेपी ने लगाया सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप

Follow on Google News
दिल्ली सरकार का ऑफिशियल X हैंडल @CMODelhi बहाल, बीजेपी ने लगाया सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप
दिल्ली सरकार का आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल @CMODelhi फिर से बहाल कर दिया गया है। अब यह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार के अधीन काम करेगा। इससे पहले, जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार थी, तब इस अकाउंट का नाम बदलकर "Arvind Kejriwal At Work" कर दिया गया था।

बीजेपी ने लगाया सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप

भाजपा नेताओं ने इस बदलाव पर कड़ा विरोध जताया था। दिल्ली बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे "सरकारी डिजिटल संपत्ति की चोरी" करार दिया था। उनका कहना था कि यह हैंडल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए था, लेकिन AAP ने इसका इस्तेमाल निजी प्रचार के लिए किया। इस मुद्दे को उपराज्यपाल वीके सक्सेना और केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के समक्ष भी उठाया गया था।

AAP ने दी सफाई, X ने उठाया कदम

AAP ने बीजेपी के आरोपों को राजनीतिक ड्रामा बताया। पार्टी के अनुसार, जब तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तब तक इस अकाउंट का उपयोग सरकार की योजनाओं को साझा करने के लिए किया गया। सत्ता से हटने के बाद अकाउंट का नाम बदलना सामान्य प्रक्रिया थी। हालांकि, बीजेपी की शिकायत के बाद X (ट्विटर) ने इस अकाउंट को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया और जांच की। इसके बाद @CMODelhi को दोबारा दिल्ली सरकार के आधिकारिक हैंडल के रूप में बहाल कर दिया गया। अब इस हैंडल का उपयोग नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नीतियों और योजनाओं को साझा करने के लिए किया जाएगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts