दिल्ली में कोर्ट-स्कूल को उड़ाने की धमकी :जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के नाम से भेजा था ईमेल; पुलिस और एजेंसियां अलर्ट पर

दिल्ली में दो CRPF स्कूलों और साकेत व रोहिणी कोर्ट को ईमेल के जरिए बम धमकी मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने सभी लोकेशनों की सघन तलाशी ली, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजे जाने की बात सामने आई है। साइबर सेल ईमेल की जांच कर रही है और राजधानी में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के नाम से भेजा था ईमेल; पुलिस और एजेंसियां अलर्ट पर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली में मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों को उस समय अलर्ट पर आना पड़ा, जब द्वारका और प्रशांत विहार स्थित दो CRPF स्कूलों के साथ-साथ साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट को ईमेल के जरिए बम धमकी भेजी गई। संदेश मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत सभी स्थानों पर पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

    जांच के दौरान चारों लोकेशनों में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद सभी स्थानों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी में सतर्कता और बढ़ा दी है।

    CRPF स्कूलों को ईमेल से मिली धमकी

    द्वारका स्थित CRPF पब्लिक स्कूल और प्रशांत विहार के CRPF स्कूल को मंगलवार सुबह धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में बम लगाने की बात कही गई थी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों स्कूलों को एहतियातन खाली कराया गया।

    साकेत और रोहिणी कोर्ट भी धमकी की जद में

    इसी ईमेल में साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट को भी निशाना बनाए जाने का दावा किया गया। पहले से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने दोनों कोर्ट परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।

    जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजा गया ईमेल

    सूत्रों के अनुसार धमकी भरा ईमेल जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजा गया बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की उत्पत्ति, सर्वर विवरण और तकनीकी पैरामीटर्स की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी वास्तविक है या किसी शरारती तत्व की कारस्तानी।

    साइबर सेल जांच में जुटी, सतर्कता बढ़ी

    दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्थानों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान का प्रयास कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts