Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Bomb Threat :मेयर कार्यालय को उड़ाने की धमकी, सिविक सेंटर में मचा हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। मेयर राजा इकबाल सिंह की ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आया, जिसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी।
मेयर कार्यालय को उड़ाने की धमकी, सिविक सेंटर में मचा हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित मेयर कार्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां बम रखे होने की सूचना मिली। यह धमकी दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

    ईमेल से मिली धमकी

    जानकारी के मुताबिक यह धमकी भरा ईमेल दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर भेजा गया था। ईमेल में दावा किया गया कि सिविक सेंटर में बम रखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस ईमेल में कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का नाम भी लिखा गया है।

    सिविक सेंटर में बढ़ाई गई सुरक्षा

    बम की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम, स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया। एहतियात के तौर पर पूरे सिविक सेंटर इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान भी चलाया।

    Featured News

    अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला

    तलाशी के दौरान अब तक परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं।

    ईमेल भेजने वाले की तलाश

    पुलिस की साइबर सेल और अन्य टीमें ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

    पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

    बताया जा रहा है कि मेयर राजा इकबाल सिंह को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। कुछ साल पहले जहांगीरपुरी मस्जिद डेमोलिशन विवाद के बाद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। अब मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की ताजा धमकी के बाद पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts