Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली-बरेली हाईवे पर हादसा, यूपी रोडवेज और प्राइवेट बस की भीषण टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 49 घायल

दिल्ली-बरेली हाईवे पर हादसा, यूपी रोडवेज और प्राइवेट बस की भीषण टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 49 घायल
रामपुरउत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली-बरेली नेशनल हाईवे पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की एक बस के एक प्राइवेट बस से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 49 लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस के मुताबिक, निजी वॉल्वो बस हरिद्वार से श्रावस्ती जा रही थी, जबकि UPSRTC की बस बरेली से दिल्ली की ओर रवाना हुई थी, तभी मिलक थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर रामपुर के जिलाधिकारी (डीएम) जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) विद्यासागर मिश्र मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल सभी लोगों को मिलक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से 9 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। निजी बस गलत दिशा से आ रही थी। सुबह का समय था और जहां हादसा हुआ वह ट्राइजंक्शन प्वाइंट है। इसके चलते एक्सीडेंट हो गया। ये भी पढ़ें- MP POLITICS : वन एवं पर्यावरण विभाग छिनने से नाराज हुए नागर सिंह चौहान, मंत्री पद से इस्तीफे की धमकी, सांसद पत्नी भी दे सकती हैं त्यागपत्र
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts