People's Update
Monday, April 20, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, April 20, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा
    इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत
    अमेरिका संग शांति वार्ता पर कर रहे विचार, अभी कोई अंतिम फैलता नहीं: ईरानी अधिकारी
    यूएस के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और डेलीगेशन कुछ ही घंटों में इस्लामाबाद पहुंचेगा
    उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्र संगठन ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया
    पैन कार्ड मामले में रामपुर कोर्ट ने आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला की अपीलें खारीज कीं
    राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला
    US ने ईरानी जहाज को जब्त करने से सीजफायर खतरे में, ईरान ने वार्ता से इनकार किया
    कांग्रेस कल 29 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, महिला आरक्षण-परिसीमन पर सरकार को घेरेगी
    अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के 2 सीनियर अधिकारियों को CBI ने अरेस्ट किया
    छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, पहाड़ी से टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट
    अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी लेफ्टिनेंट कमांडर की 50 दिन बाद DNA टेस्टिंग से पहचान
    हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
    ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की
    ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना
    जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई
    जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, अब 23 अप्रैल को सुनवाई
    बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा
    राष्ट्रीय

    Delhi Election 2025 LIVE : दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55 फीसदी मतदान, सीलमपुर में AAP-BJP समर्थक भिड़े, केजरीवाल ने लगाया बड़ा आरोप

    Publish Date: 5 Feb 2025, 3:40 PM (IST)Updated On: 5 Feb 2025, 4:31 PM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। राजधानी की सभी 70 सीटों के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए करीब 13 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इस चुनाव में 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ-साथ दो राज्यों की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। तमिलनाडु की ईरोड और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी मतदान सुबह 7 बजे से चल रहा है।

    दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55% वोटिंग

    देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक 46.4 फीसदी मतदान हुआ।

    केजरीवाल का आरोप- बूथ एजेंट के रिलीवर को नहीं जाने दे रहे

    दिल्ली चुनाव के बीच AAP चीफ अरविंद केजरीवाल ने बड़ा आरोप लगाया है। राघव चड्ढा के ट्वीट को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, 'ये तो हद हो गई। रिलीवर को कैसे अंदर नहीं जाने दोगे? अंदर वाले बूथ एजेंट को अगर टॉयलेट जाना है तो क्या उसे बंदी बनाकर रखोगे? उसकी जगह रिलीवर तो जाएगा। ये तो human rights violation है। आप बूथ एजेंट्स को बंदी बनाकर कैसे रख सकते हो?'

    फ्लाइंग किस देने के आरोप में FIR

    वोटिंग के दौरान AAP के 2 विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला ने फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया। ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

    सीलमपुर और जंगपुरा में बवाल

    दिल्ली में वोटिंग के बीच सीलमपुर और जंगपुरा में बवाल हो गया है। जंगपुरा से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने एक बिल्डिंग में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। सिसोदिया यहां पुलिस से बहस करते हुए भी नजर आए। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने सीलमपुर में फर्जी वोटिंग होने का दावा किया है। बीजेपी का आरोप है कि कुछ महिलाओं ने बुर्के में फर्जी वोटिंग की है।

    दिल्ली में 1 बजे तक 33.31% वोटिंग

    सोनिया और प्रियंका ने किया मतदान

    कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा के साथ दिल्ली के लोधी-एस्टेट में स्थित मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला। वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भी दिल्ली चुनाव में वोटिंग की है।

    दिल्ली में 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत मतदान

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बुधवार 7 सात बजे से मतदान जारी है और शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राजधानी के मतदाताओं में नई सरकार बनाने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 11 बजे तक औसतन 19.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है।

    इन्होंने भी किया मतदान

    • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लाइन में लगकर वोट डाला।
    • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने निजामुद्दीन ईस्ट स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने परिवार के साथ वोट डाला
    • कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अपने पति और बेटे के साथ वोट डालने पहुंची।

    परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के साथ लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अरविंद केजरीवाल का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है।

    दिल्ली में 9 बजे तक 8.10 फीसदी मतदान

    सीएम आतिशी ने डाला वोट, कहा- काम और सच्चाई की होगी जीत

    दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, 'धर्म युद्ध में भगवान हमारे साथ हैं। धर्म युद्ध में काम और सच्चाई की जीत होगी। इस चुनाव में बीजेपी और दिल्ली पुलिस ने गुंडागर्दी की है। चुनाव में दिल्ली पुलिस ने बीजेपी की मदद की है।'

    राष्ट्रपति ने डाला वोट

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला।

    मनीष सिसोदिया ने किया मतदान

    आम आदमी पार्टी नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया ने भी इस पोलिंग बूथ पर ही मतदान किया।

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डाला वोट

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने आनंद निकेतन में माउंट कार्मेल स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।

    एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी ने डाला वोट

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज तुगलक क्रिसेंट में स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोरा ने अपनी पत्नी के साथ मोतीबाग के पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने जनपथ स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

    राहुल गांधी ने किया मतदान

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सीनियर लीडर राहुल गांधी वोट डालने के लिए निर्माण भवन पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने यहां अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।

    पीएम बोले- पहले मतदान, फिर जलपान!

    पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपना मूल्यवान वोट अवश्य डालें। ‘एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!'

    2020 में दिल्ली में 62.59 % मतदान हुआ

    दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में केवल 56 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया था।

    AAP और कांग्रेस सभी सीटों पर आमने-सामने

    आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं। वहीं, कम्युनिस्ट पार्टियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 6 सीटों पर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्कसिस्ट (CPM) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्कसिस्ट लेनेनिस्ट (CPI-ML) ने 2-2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं और सहयोगी दलों जनता दल-यूनाइटेड (JDU) और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-R) को 2 सीटें दी हैं। जेडीयू बुराड़ी और एलजेपी-रामविलास देवली सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

    30 सीटों पर NCP लड़ रही चुनाव

    महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भी दिल्ली चुनाव में 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सभी सीटों पर भाजपा का समर्थन किया है। इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 70 और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 12 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।

    1.56 करोड़ से अधिक मतदाता चुनेंगे सरकार

    चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी और लोक-लुभावन वादों की होड़ देखने को मिली। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार दिल्ली में 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 83,76,173 पुरुष, 72,36,560 महिलाएं और 1,267 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। 18-19 वर्ष के 2,39,905 युवा पहली बार वोट डालेंगे, जबकि 85 वर्ष से अधिक उम्र के 1,09,368 वरिष्ठ नागरिक और 100 वर्ष से अधिक उम्र के 783 मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेंगे।

    चुनाव सुरक्षा और व्यवस्थाएं

    • चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    • 13,766 मतदान केंद्र और 2,696 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
    • 97,955 कर्मचारी और 8,715 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं।
    • सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की 220 कंपनियां, 19,000 होमगार्ड जवान, और 35,626 दिल्ली पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
    • पिछले 24 घंटों में सुरक्षा के तहत 340 गिरफ्तारियां हुईं और 1.10 लाख लीटर से अधिक शराब जब्त की गई।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    ASI ने मूर्तियों-श्लोकों के साक्ष्य रखे, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद दावा दोहराया

    भोजशाला पर हाई कोर्ट में आर-पार:ASI ने मूर्तियों-श्लोकों के साक्ष्य रखे, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद दावा दोहराया

    लाइसेन्स सस्पेंशन के आदेश को हाईकोर्ट ने किया खारिज

    लंदन टूर विवाद में तीन डॉक्टरों को बड़ी राहत!लाइसेन्स सस्पेंशन के आदेश को हाईकोर्ट ने किया खारिज

    सेमरिया के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

    सेमरिया के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

    आरोपी HR निदा खान को कोर्ट से राहत नहीं, 27 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला

    नासिक TCS कांड :आरोपी HR निदा खान को कोर्ट से राहत नहीं, 27 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला

    रुपए में स्थिरता के बाद RBI का बड़ा कदम, NDF ट्रेडिंग पर लगी रोक हटी

    Forex डीलर्स को राहत!रुपए में स्थिरता के बाद RBI का बड़ा कदम, NDF ट्रेडिंग पर लगी रोक हटी

    कैपिटल गेन्स टैक्स से कैसे पाएंगे राहत, सैलरी क्लास के लिए आसान फॉर्मूला

    कमाई बचाने का गेम प्लान :कैपिटल गेन्स टैक्स से कैसे पाएंगे राहत, सैलरी क्लास के लिए आसान फॉर्मूला

    भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली गुल, 4-6 घंटे तक कटौती

    Power Cut Alert!भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली गुल, 4-6 घंटे तक कटौती

    बिलासपुर थाने में गुंडागर्दी, बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने जड़े थप्पड़; VIDEO VIRAL

    तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा...बिलासपुर थाने में गुंडागर्दी, बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने जड़े थप्पड़; VIDEO VIRAL

    दर्जन भर हथियारबंद सुरक्षा गार्ड, 20 शिकारी कुत्ते, 15 सीसीटीवी कैमरे

    जबलपुर में 'आम' की खास सुरक्षा...दर्जन भर हथियारबंद सुरक्षा गार्ड, 20 शिकारी कुत्ते, 15 सीसीटीवी कैमरे

    विधायक निर्मला सप्रे के मामले में अब हाईकोर्ट में सुनवाई 29 को

    High Court News : विधायक निर्मला सप्रे के मामले में अब हाईकोर्ट में सुनवाई 29 को

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....