Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Cannes 2022: 75वें 'फेस्टिवल डी कान्स' की जूरी मेंबर बनीं Deepika Padukone, डेट्स भी आईं सामने

Cannes 2022: 75वें 'फेस्टिवल डी कान्स' की जूरी मेंबर बनीं Deepika Padukone, डेट्स भी आईं सामने
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर बनाई गई हैं। कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 17 मई से शुरू होने जा रहा है, जो 28 मई तक चलेगा। वहीं, फ्रांस के अभिनेता विंसेंट लिंडन को जूरी का प्रेसिडेंट बनाया गया है।

दीपिका ने स्टोरी शेयर कर दी जानकारी

कान्स फिल्म फेस्टिवल के जूरी पैनल में शामिल होने की जानकारी खुद दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर दी है। जिसमें दीपिका के अलावा 8 और जूरी मेंबर्स नजर आ रहे हैं। दीपिका ने स्टोरी पर कान्स फिल्म फेस्टिवल का एक ऑफिशियल नोट भी शेयर किया है, जिसमें उनके बारे में लिखा हुआ है। नोट में लिखा है, "इंडियन एक्ट्रेस, सोशल वर्कर और प्रोड्यूसर दीपिका पादुकोण अपने देश में बहुत बड़ी स्टार हैं। दीपिका 30 से ज्यादा फीचर फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपना हॉलीवुड डेब्यू विन डीजल के साथ 'XXX द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' से फीमेल लीड के तौर पर किया था। उन्होंने अपने प्रोड्क्शन हाउस 'का प्रोड्क्शन' की शुरुआत फिल्म 'छपाक' से की थी।" पोस्ट में आगे लिखा, "2015 में उन्होंने लिव, लव, लाफ फाउंडेशन की शुरुआत की थी, ये संस्था मेंटल इलनेस के बारे में लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए शुरू की गई। 2018 में टाइम मैगजीन में उन्हें दुनिया के 100 सबसे इंफ्लुएसर लोगों में से एक का टैग दिया गया था।"

ये हैं जूरी के सदस्य

कान्स फिल्म फेस्टिवल के जूरी पैनल में दीपिका पादुकोण के अलावा अभिनेत्री रेबेका हॉल, स्वीडन से नूमी रैपेस, इटली से फिल्म निर्माता जैस्मिन टर्नका, ईरान से असगर फरहादी शामिल होंगे। वहीं, अमेरिका से जेफ निकोल्स और नॉर्वे से जोआचिन ट्रायर को भी जूरी का हिस्सा बनाया गया है।

2017 में किया कान में डेब्यू

2017 में कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कई बार कान की रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है, लेकिन इस बार वह जूरी के सदस्य की भूमिका निभाएंगी।

दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘गहराइयां’फिल्म में देखा गया था। वहीं, अब वह जल्द ही शाहरुख खान और जॉन अब्राहिम के साथ ‘पठान’में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होगी। उनके पास 'फाइटर' और 'द इंटर्न' जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं। ये भी पढ़ें- फैन ने शादी के कार्ड पर छपवाया ‘KGF 2’ का ये डायलॉग, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts