ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

OTT पर गूंजेगी लेडी दबंग की ‘दहाड़’… इस तारीख को रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज

मुंबई। बॉलीवुड की लेडी दबंग सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज ’दहाड़’ 12 मई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। सोनाक्षी वेब सीरीज ‘दहाड़’ में पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगी। अमेजॉन प्राइम और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वेब सीरीज की पहली झलक शेयर की है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक सख्त पुलिस अफसर के अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज ‘दहाड़’ रिलीज डेट

इस वेब सीरीज में विजय वर्मा, सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। जोया अख्तर और रीमा कागती की बनाई गई यह वेब सीरीज भारत की पहली ऐसी वेब सीरीज है, जो बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में रिलीज की गई। फरवरी में इसका प्रीमियर होने के बाद अब यह अमेजॉन पर 12 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘दहाड़’ की कहानी

जोया अख्तर और रीमा कागती की ‘दहाड़’ की कहानी राजस्थान के एक छोटे से शहर पर आधारित होगी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के पास एक साथ हुई कई हत्याओं का केस सॉल्व करने की जिम्मेदारी होगी। इस वेब सीरीज में पुलिस और अपराधी के बीच की कहानी दिखाई जाएगी।

फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह हुमा कुरैशी के साथ फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आई थीं। हालांकि, सोनाक्षी की यह फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। आने वाले समय में सोनाक्षी सिन्हा के पास बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के प्रोजेक्ट हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button