दूल्हा घोड़ी छोड़कर फरार :मेरठ में हर्ष फायरिंग से 20 साल की युवती की मौत, 25 पर FIR, एक गिरफ्तार

मेरठ के श्यामनगर में बारात की हर्ष फायरिंग में छत पर खड़ी 20 वर्षीय अक्सा की गोली लगने से मौत हो गई। दूल्हा घोड़ी छोड़कर फरार हुआ। पुलिस ने दूल्हे समेत 25 पर एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार किया है।
Follow on Google News
मेरठ में हर्ष फायरिंग से 20 साल की युवती की मौत, 25 पर FIR, एक गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मेरठ। शहर के श्यामनगर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जब बारात में हुई हर्ष फायरिंग की एक गोली छत पर खड़ी 20 साल अक्सा के पेट में जा लगी। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दूल्हे समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया है।

    बारात देख रही थी अक्सा 

    बता दें कि, सोमवार रात करीब 10 बजे श्यामनगर 20 फुटा रोड से बारात धूमधाम से गुजर रही थी। आसपास के लोग छतों और दरवाजों से बारात देख रहे थे। वहीं, किराना दुकानदार अरशद की बेटी अक्सा अपने दादा के साथ छत पर खड़ी थी। तभी कुछ बरातियों ने डीजे के बीच हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद अचानक चली एक गोली सीधे अक्सा के पेट में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ी।

    भाई बाइक से अस्पताल ले गया

    गोली लगने के बाद दादा इकबाल ने चिल्लाकर घरवालों को बुलाया। फिर अक्सा का भाई अब्दुल समद उसे गोद में उठाकर एक साथी के साथ बाइक से केएमसी अस्पताल ले गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    दूल्हा घोड़ी छोड़कर भागा 

    जब बारात में मौत की खबर फैली तो मौके पर भगदड़ मच गई। दूल्हा सुहेल घोड़ी से उतरकर भाग गया। पुलिस जब किंग पैलेस पहुंची तो दूल्हा पीछे के रास्ते से फरार हो चुका था। उसका परिवार भी घर छोड़कर भाग गया।

    एक बेटी का निकाह हुआ, दूसरी जोड़े में बैठी रह गई

    किंग पैलेस में हाजी इस्लाम की दो बेटियों की शादी थी। बड़ी बेटी का निकाह हो गया। लेकिन छोटी बेटी अलीना शादी के जोड़े में ही रह गई, क्योंकि दूल्हा सुहेल बारात से ही फरार हो गया।

    एक आरोपी गिरफ्तार

    अक्सा के पिता अरशद की तहरीर पर दूल्हे सुहेल, उसके भाई साकिब और पिता हाजी शाहनवाज समेत 20-25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। एसएसपी के अनुसार हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध जांच जारी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts