PlayBreaking News

जंगल में 3 टुकड़ों में मिला शव, अलग-अलग पॉलिथीन में बांधकर फेंका गया, पहचान नहीं हो सकी

ग्वालियर पुलिस टुकड़ों को जोड़कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है
Follow on Google News
ग्वालियर। घाटीगांव इलाके के जंगल में एक लाश मिली है। हत्या के बाद शरीर को 3 हिस्सों में काटा गया। इसके बाद अलग-अलग पॉलिथीन में बंद कर फेंक दिया गया। शुरुआत में पुलिस तय नहीं कर पाई थी कि शव युवक का है या युवती का। हालांकि शनिवार दोपहर पीएम रिपोर्ट के बाद साफ हुआ कि शव 30-35 साल के युवक का है। घटनास्थल पर कोई साक्ष्य भी नहीं मिला है। अनुमान है कि हत्या किसी दूसरी जगह की गई। इसके बाद शव यहां फेंका गया। पुलिस टुकड़ों को जोड़कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। दरअसल, शुक्रवार शाम सिमरिया के जंगल में एक बोरा लावारिस हालत में पड़ा मिला था। बोरे से बदबू आने पर लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। बोरा खोला तो उसके अंदर तीन प्लास्टिक की पॉलीथिन थीं। इनमें लाश को काटकर अलग-अलग टुकड़ों में रखा गया था। मौके पर पुलिस अफसर भी पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना था कि हत्या कहीं और की गई। लाश यहां फेंकी गई है। शिनाख्त के लिए दूसरे राज्यों को भी सूचना दी गई है। शव की पहचान कर पाना मुश्किल लग रहा था।

बेरहमी से काटकर हत्या, अवैध संबंध का संदेह

पुलिस का कहना है कि शव की हालत देखने के बाद अनुमान लगाया जा सकता है कि हमलावर बहुत नफरत करते थे। या फिर रंजिश रखते थे। घटना का कारण अवैध संबंध भी हो सकता है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts