Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन में परिवार खत्म : घर में मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव, सामूहिक आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
उज्जैन में परिवार खत्म : घर में मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव, सामूहिक आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
उज्जैन। जीवजीगंज थाना क्षेत्र के महावीर नगर में एक दिल दहलाने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकी नगर में रहने वाले एक परिवार के 4 लोगों के शव मिले है। मनोज राठौर, पत्नी, बेटे और बेटी के शव मिले हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसपी मौके पर मौजूद है। एफएसएल टीम को बुलवाया गया है। आसपास के लोगों के भीड़ भी जमा है पुलिस ने अभी किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार किया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1704767153126170868[/embed]

जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया

जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के महावीर नगर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। कॉलोनी के रहवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। प्रथम दृष्टया सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे जानी की तैयारी कर रही है। वहीं मौके पर एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलवाया गया है। मृतक के परिवार में पति मनोज पत्नी ममता बेटा लकी (12) और बेटी कनक की लाश बताई है।

किराए से रहता था परिवार

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि एक ही परिवार के 4 लोग हैं। मृतक खेल-खिलौने व्यवसाय करता है। कुछ दिन पहले जयसिंहपुर से यहां किराए पर रहने आए थे। फिलहाल, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक पड़ताल में सुसाइड केस लग रहा है, क्योंकि तीन लोगों के मुंह से झांक निकल रहे हैं। सुसाइड का कारण अभी अज्ञात है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts