बॉलीवुडमनोरंजन

मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में 27 साल से चल रही DDLJ, सामान्य दिनों में 70%, वीकेंड पर हाउसफुल

मुंबई। मायानगरी मुंबई के दक्षिणी इलाके में स्थित प्रसिद्ध टॉकीज मराठा मंदिर में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का एक शो 27 सालों से लगातार चल रहा है। सामान्य दिनों में मराठा मंदिर में मैटनी शो में 70 प्रतिशत दर्शक होते हैं, जबकि वीकेंड पर हाउसफुल रहता है। कोविड संक्रमण के दौरान लॉकडाउन पीरियड के अलावा मराठा मंदिर कभी बंद नहीं हुआ।

दर्शकों को यहां पूरी आजादी

थिएटर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई का मानना है कि सिनेमा पब्लिक का है। इसीलिए हमने दर्शकों को अपने सिनेमा में आनंद उठाने की पूरी आजादी दी है। इसकी वजह ही यह है कि लोग स्टेज पर जाकर नाचें, सीटियां बजाएं और खूब आनंद उठाएं, यही मनोरंजन है। उनके लिए सस्ता टिकट और एसी हॉल की सुविधा है। यही वजह है कि दर्शक इस फिल्म को शो बंद नहीं होने देते हैं।

आज भी 30-40 रुपए का टिकट

मराठा मंदिर में आज भी डीडीएलजे के शो के लिए बहुत ही कम रेट का टिकट है। फिल्म का सामान्य टिकट 30 रुपए तो बालकनी का टिकट 40 रुपए का है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म मराठा मंदिर को रिलीजिंग डेट पर नहीं मिली। लगभग दो हफ्ते बाद फिल्म मिली तब टिकट स्टॉल-10 रुपए, डीसी-12 रुपए और बालकनी-14 रुपए में मिलते थे। इतने कम रेट्स होने के कारण ही कई लोगों ने इस फिल्म को 200 से ज्यादा बार देखा। इनमें ज्यादातर युवा जोड़े थे। इसके अलावा तकरीबन 40 प्रतिशत लोग मुंबई के बाहर के होते हैं। पास ही मुंबई सेंट्रल स्टेशन और बस स्टैंड होने के कारण गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और देश के अन्य राज्यों के लोगों का यहां से आना-जाना रहता है। इनमें से ज्यादातर लोग सुबह के समय फिल्म देखने पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी ने मीडिया को बांटी मिठाई

 

संबंधित खबरें...

Back to top button