PlayBreaking News

Renault ने लॉन्च की 7 सीटर फैमिली कार Dacia Jogger, एलपीजी से भी चलेगी

Follow on Google News
नई दिल्ली। फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault ने अपनी नई 7-सीटर कार Dacia Jogger पेश की है। इस एमयूवी कार को फिलहाल यूके के बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह सभी तरह की गाड़ियों का मिश्रण है। Jogger कंपनी की अब तक की सबसे लंबी कार है जिसकी कुल लंबाई 4.5 मीटर से ज्यादा है। इसकी लंबाई एक एस्टेट कार जैसी है, जबकि स्पेस में यह MPV की तरह है और स्लाइलिंग में SUV की फीलिंग देती है।

ऐसा है एक्सटीरियर

7-सीटर फैमिली कार नई Dacia Jogger को नए लुक और डिजाइन के साथ पेश किया गया है। डेसिया के सिग्नेचर के साथ Y-शेप LED DRL दिए गए हैं। कार के रियर में वर्टिकल टेल-लाइट्स, रियर वाइपर और एक क्लीनर टेलगेट मिलता है। कार में एक मॉड्यूलर रूफ रेल दी गई है, जो 80 किग्रा तक का वजन सहन कर सकती है। 7-सीटर मॉडल को 5 कलर ऑप्शन- स्लेट ग्रे, पर्ल ब्लैक, मूनस्टोन ग्रे, ग्लेशियर व्हाइट और टेराकोटा ब्राउन में लाया गया है। कार की लंबाई 4.5 मीटर से ज्यादा है और इसमें 2.9 मीटर का व्हीलबेस है। यह मुड़ी हुई सीटों के साथ 1,819 लीटर तक का VDA कार्गो स्पेस मिलता है। इसमें सभी सीटों के साथ 213 लीटर तक स्टोरेज स्पेस मिलता है। जबकि तीसरी पंक्ति की सीटों को मोड़ने के साथ बूट स्पेस 712 लीटर तक बढ़ जाता है।

फीचर्स

कार में कनेक्टेड फीचर्स के साथ 3 मल्टीमीडिया और इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए गए हैं। डैशबोर्ड में स्मार्टफोन के लिए एक डॉकिंग स्टेशन मिलता है, जो 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। यह Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है। यह इन-कार नेविगेशन फंक्शन, दो यूएसबी पोर्ट्स और 6 स्पीकर्स के साथ अपग्रेडेड ऑडियो सिस्टम भी सपोर्ट करता है। इसमें 6 एयरबैग्स के साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी मिलता है। यह इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट, पार्क असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर व्यू कैमरा, ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), हिल स्टार्ट असिस्ट और एक स्पीड लिमिटर की सुविधा देता है।

इंजन और पावर

Dacia Jogger दो इंजनों के साथ उपलब्ध होगी, जिसमें बिल्कुल नया TCe 110 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल है। 1.0-लीटर का इंजन 2900 rpm पर 110 hp का पावर और 200 Nm का टार्क जेनरेट करता है। कार में एक एलपीजी पावरट्रेन भी मिलेगा जो 99 hp का पावर जेनरेट करता है। कार के लिए हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प 2023 में लॉन्च किया जाएगा। उस वेरिएंट में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन और मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts