क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने की सगाई, जॉर्जिना रॉड्रिगेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की एंगेजमेंट रिंग की फोटो, 9 साल से दोनों एक-दूसरे के साथ

Follow on Google News
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने की सगाई, जॉर्जिना रॉड्रिगेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की एंगेजमेंट रिंग की फोटो, 9 साल से दोनों एक-दूसरे के साथ

स्पोर्ट्स डेस्क। पुर्तगाल और अल-नस्र क्लब के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज से सगाई कर ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर अपने और रोनाल्डो के हाथों की तस्वीर के साथ एंगेजमेंट रिंग की झलक दिखाई और भावुक कैप्शन लिखा।

जॉर्जिना का प्यार भरा मैसेज

जॉर्जिना ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "हां, मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।" हालांकि, रोनाल्डो ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया है।

Uploaded media

 

9 साल से साथ हैं रोनाल्डो और जॉर्जिना

दोनों की मुलाकात 2016 में हुई थी और 2017 की शुरुआत में उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। वे पहली बार ज्यूरिख में हुए फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में एक साथ नजर आए थे। तब से यह कपल दुनिया के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में से एक रहा है।

पांच बच्चों के पिता हैं रोनाल्डो

रोनाल्डो और जॉर्जिना के कुल चार बच्चे हैं। 2017 में सरोगेसी से जुड़वां बच्चे एवा मारिया और मातेओ का जन्म हुआ। उसी साल जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना को जन्म दिया। 2022 में उनकी बेटी बेला एस्मेराल्डा पैदा हुई। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, 2010 में जन्मा था। बीते साल यह कपल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने वाला था, लेकिन दुर्भाग्यवश एक बेटे का जन्म के समय निधन हो गया। बेटी सुरक्षित और स्वस्थ है।

फुटबॉल के मैदान पर रोनाल्डो का रिकॉर्ड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सितंबर 2024 में क्रोएशिया के खिलाफ अपने करियर का 900वां गोल दागा, ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने यह उपलब्धि सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके कुछ और सपने अभी पूरे होने बाकी हैं।

सगाई की खबर सामने आते ही दुनियाभर के प्रशंसकों और खेल जगत के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। रोनाल्डो और जॉर्जिना की प्रेम कहानी अब आधिकारिक रूप से एक नए पड़ाव पर पहुंच चुकी है और फैंस जल्द उनकी शादी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts