Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भगत सिंह की जयंती: 28 सितंबर को कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी

नई दिल्ली। सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के वडगाम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती है। खबरों के मुताबिक कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी के संपर्क में हैं। बीते दिनों उनकी राहुल गांधी से मुलाकात भी हुई थी। जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में अटकलें तेज हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के पास कन्हैया कुमार के लिए प्लान है, जिस पर अमल किया जाएगा। वहीं कई राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कन्हैया सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहेंगे उन्हें पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर भी मैदान में उतार सकती है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी से पहले कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी ने प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी।

कन्हैया का अंजाद अलग है

खबरों के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को सलाह दी थी कि पुराने नेताओं का असर अब कांग्रेस पार्टी में समाप्त हो गया है इसलिए अब युवाओं को मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई कन्हैया और जिग्नेश की एंट्री से हो सकती है। कन्हैया बीते डेढ़ सालों से राजनीति में कम ही सक्रिय हैं। प्रशांत किशोर का कहना है कि कन्हैया का भाषण देने का अंदाज वोटरों को लुभा सकता है। और इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।

कांग्रेस के नेता चुप

इन कयासों पर बिहार कांग्रेस का कोई भी नेता कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। खबरों के मुताबिक कई वरिष्ठ नेता कन्हैया की संभावित एंट्री से अपनी वैल्यू कम होने की आशंका जता रहे हैं। इससे पहले कन्हैया कुमार ने जनता दल यूनाइटेड नेता अशोक चौधरी से भी मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात की भी सियासी गलियारों में काफी चर्चा हुई थी। लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला।

युवा नेताओं की बन रही टीम

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देशभर में बीजेपी विरोधी युवा नेताओं की नई टीम बना रहे हैं। इस टीम का अहम सदस्य कन्हैया हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक कांग्रेस में कन्हैया कुमार की भूमिका राष्ट्रीय स्तर की होगी। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल कन्हैया और जिग्नेश दोनों युवा नेताओं और कांग्रेस के नेतृत्व के बीच बातचीत की मध्यस्थता कर रहे हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts