भारत समेत रेड लिस्ट में शामिल देशों की यात्रा की तो 3 साल बैन

रियाद। सऊदी अरब ने अपने नागारिकों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने कोरोना वायरस की रेड लिस्ट में शामिल देशों की यात्रा की तो उन्हें 3 साल के लिए यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सऊदी अरब ने यह चेतावनी कोरोना के नए वैरिएंट के फैलने के बाद उसके प्रसार पर काबू पाने के मकसद से दी है। ऐसे सऊदी नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शामिल है। रेड लिस्ट में शामिल देशों में भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात आदि देशों को शामिल कर रखा है। गृह मंत्रालय ने बताया कि मई महीने में सऊदी के कुछ नागरिकों को मार्च 2020 के बाद पहली बार बिना अधिकारियों की अनुमति के विदेश जाने की अनुमति दी थी लेकिन उन्होंने यात्रा नियमों का उल्लंघन किया था।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts