चीन में अपने बच्चों को 15वीं मंजिल से फेंका, दंपति को फांसी

नवंबर 2020 में झांग बो ने प्रेमिका के कहने पर की थी 2 साल की बेटी और 1 साल के बेटे की हत्या
Follow on Google News
चीन में अपने बच्चों को 15वीं मंजिल से फेंका, दंपति को फांसी

बीजिंग। चीन में बुधवार को एक दंपति को फांसी दी गई है। दोनों पर 2 बच्चों को की मौत का दोषी पाया गया है। मृतक बच्चों को पिता ने ही इस घटना को अंजाम दिया था। झांग बो और ये चेंगचेन को पहले दक्षिण पश्चिम चीन के चोंगकिंग में एक ऊंचे अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से दो वर्षीय लड़की झांग रुइशू और एक वर्षीय लड़के झांग यांगरुई की फेंकने का जिम्मेदार पाया गया था। ये घटना नवंबर 2020 की है। इसके बाद दिसंबर 2021 में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद मामले शीर्ष अदालत में गया। शीर्ष अदालत द्वारा हाल ही में उनकी मौत की सजा को मंजूरी दिए जाने के बाद बुधवार को फांसी दे दी गई। झांग बो पर अपने ही बच्चों की हत्या का और उसकी प्रेमिका पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

हत्या के बाद बाद झांग चेंगचेन के साथ रहने लगा

दो बच्चों के पिता झांग का ये चेंगचेन के साथ अफेयर था। चेंगचेन बच्चों को पालना नहीं चाहती थी, इसलिए उसने झांग बो से बच्चों की हत्या करने के लिए कहा। नवंबर 2020 में, झांग ने अपने बच्चों को उनकी मां की अनुपस्थिति में अपार्टमेंट की खिड़की से बाहर फेंक दिया, जिससे रुइशू की मौत बिल्डिंग से गिरते ही हो गई। जबकि यांगरुई की मौत कुछ समय बाद अस्पताल में हुई। इस हत्या के बाद झांग चेंगचेन के साथ रहने लगा। इस दौरान उसने घटना को एक हादसा दिखाने की कोशिश की थी।

पूर्व पत्नी का दावा- चेंगचेन बच्चों को मानती थी बोझ

झांग बो की पूर्व पत्नी चेन मेइलिन ने पुलिस बताया कि झांग ने शादीशुदा होकर भी ये चेंगचेन को गर्लफ्रेंड बनाया था। फिर उससे शादी करने के लिए चेन मेइलिन को तलाक दे दिया, लेकिन वो बच्चों को साथ रखना चाहता था। गर्लफ्रेंड ऐसा नहीं चाहती थी। उसका कहना था कि बच्चे बोझ हैं और अच्छे फ्यूचर में बाधा बनेंगे।

People's Reporter
By People's Reporter
Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts