Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 150 के पार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 मामले दर्ज

Follow on Google News
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। अब तक 12 राज्यों में फैल चुके इस वैरिएंट के मामले 150 के पार पहुंच गए हैं। देश में अब ओमक्रिॉन से संक्रमित लोगों की संख्या 153 हो गई है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 54 मामले सामने आए हैं।

ओमिक्रॉन के कहां कितने मामले

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन संक्रमित मिला है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले 153 हो गए हैं।

महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना केस

राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 107 केस दर्ज किए गए थे, जो छह महीने बाद किसी भी एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को वहां 902 मामले सामने आए थे।

रविवार को मिले 6 नए संक्रमित

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को छह लोग स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए। इनमें से दो मरीजों ने तंजानिया की यात्रा की थी। वहीं, दो इंग्लैंड से लौटे हैं जबकि एक ने पश्चिम एशिया की यात्रा की। इनमें से सभी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

icon

Latest Posts