PlayBreaking News

कोरोना अपडेट: 5 दिन बाद आए 40 हजार से कम मामले, रविवार को 43 हजार लोग ठीक हुए; 219 लोगों की मौत हुई

Follow on Google News
नई दिल्ली। देश में पिछले 5 दिनों से लगातार कोरोना के 40 हजार + मामले सामने आ रहे थे। इसके बाद अब इसमे गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में 38 हजार 948 नए केस मिले, 43 हजार 903 लोग ठीक हुए और 219 लोगों की मौत हुई। बीते 24 घंटे में देश में 5 हजार 174 एक्टिव केस कम हुए हैं।

Image

बीते 5 दिनों में आए केस

मंगलवार 41965
बुधवार 47092
गुरुवार 45352
शुक्रवार 42618
शनिवार 42766

आंकड़ों में कोरोना

अब तक कुल संक्रमित 3 करोड़ 30 लाख 27 हजार अब तक हुई मौतें 4 लाख 40 हजार 752 अब तक ठीक हुए 3 करोड़ 21 लाख 81 हजार एक्टिव केस की संख्या – 4 लाख 4 हजार 874

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 5 सितंबर तक देशभर में 68 करोड़ 75 लाख 41 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 25.23  लाख टीके लगाए गए। Image

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में अब तक 53.14 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 14.10 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है। Image

सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 % है जबकि रिकवरी रेट 97.42 % है। एक्टिव केस 1.24 % हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts