कोरोना डेली अपडेट: शुक्रवार को 35 हजार नए केस मिले, 37 हजार लोग ठीक हुए; 281 लोगों की मौत हुई

Follow on Google News
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को देश में 35 हजार 662 नए केस मिले, 33 हजार लोग ठीक हुए और 281 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को देश में 34 हजार 403 नए केस मिले थे, 37 हजार 950 लोग ठीक हुए थे और 320 लोगों की मौत हुई थी। केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 23 हजार 260 नए मामले सामने आए हैं। Image

पिछले 8 दिन में आए कोरोना केस

10 सितंबर 33 हजार 376
11 सितंबर 28 हजार 591
12 सितंबर 27 हजार 254
13 सितंबर 25 हजार 404
14 सितंबर 27 हजार 176
15 सितंबर 30 हजार 570
16 सितंबर 34 हजार 403
17 सितंबर 35 हजार 662

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 34 लाख 16 हजार
  • अब तक हुई मौतें– 4 लाख 44 हजार 529
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 26 लाख 32 हजार 222
  • एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 40 हजार 639

वैक्सीनेशन अपडेट

प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 2.50 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ। देश में अब तक दी गई कुल खुराक मध्यरात्रि 12 बजे 79.33 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। इससे पहले दैनिक खुराक का रिकॉर्ड चीन ने बनाया था, जहां जून में 2.47 करोड़ टीके लगाए गए थे। शुक्रवार को सिर्फ 17 घंटे में ही ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई। रात एक बजे तक 2,51,21,261 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई, यानी हर घंटे 14.77 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। देश में 1,09,686 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। https://twitter.com/mygovindia/status/1439069596133167107

ट्वीट कर दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर रिकॉर्ड टीकाकरण पर देश को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने कहा कि आज के रिकॉर्ड टीकाकरण पर हर भारतीय को गर्व होगा। मैं अपने डॉक्टरों, इनोवेटर्स, प्रशासकों, नर्सों, हेल्थ और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं, जिन्होंने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। हमें कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण को ऐसे ही बढ़ावा देते रहना है। https://twitter.com/narendramodi/status/1438885802298200064?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1438885802298200064%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fpm-narendra-modi-birthday-celebration-mega-vaccination-drive-by-bjp-leaders-workers

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 48 हजार 833 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसके बाद कल तक कुल 55 करोड़ 7 लाख 80 हजार 273 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। Image
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts