Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोरोना डेली अपडेट: गुरुवार को 34 हजार नए केस मिले, 37 हजार लोग ठीक हुए; 320 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को देश में 34 हजार 403 नए केस मिले, 37 हजार 950 लोग ठीक हुए और 320 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में देश में 3 हजार 867 एक्टिव केस कम हुए हैं। वहीं बात की जाए केरल की तो राज्य में गुरुवार को 22 हजार 182 नए केस मिले हैं। Image

पिछले सात दिन में आए कोरोना केस

10 सितंबर 33 हजार 376
11 सितंबर 28 हजार 591
12 सितंबर 27 हजार 254
13 सितंबर 25 हजार 404
14 सितंबर 27 हजार 176
15 सितंबर 30 हजार 570
16 सितंबर 34 हजार 403

यह खबर भी पढ़ें:  ICMR के डीजी बोले- बूस्टर डोज नहीं, हमारी प्राथमिकता संपूर्ण देश में वैक्सीनेशन

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 33 लाख 81 हजार
  • अब तक हुई मौतें– 4 लाख 44 हजार 248
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 25 लाख 98 हजार
  • एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 42 हजार 923

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 16 सितंबर तक देशभर में 77 करोड़ 24 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। गुरुवार को देश में 67.43 लाख टीके लगाए गए। Image

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार अब तक करीब 55 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 15 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है। Image

सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 % है जबकि रिकवरी रेट 97.64 % है। एक्टिव केस 1.03 % हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts