कोरोना डेली अपडेट: सोमवार को 31 हजार नए केस मिले, 42 हजार लोग ठीक हुए; 290 लोगों की मौत हुई

Follow on Google News
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों अब गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को देश में 31 हजार 222 नए केस मिले, 42 हजार 942 लोग ठीक हुए और 290 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को देश में 38 हजार 948 नए केस मिले थे, 43 हजार 903 लोग ठीक हुए थे और 219 लोगों की मौत हुई थी। Image
मंगलवार 41965
बुधवार 47092
गुरुवार 45352
शुक्रवार 42618
शनिवार 42766
रविवार 38948

आंकड़ों में कोरोना

अब तक कुल संक्रमित 3 करोड़ 30 लाख 58 हजार 843 अब तक हुई मौतें 4 लाख 41 हजार 42 अब तक ठीक हुए 3 करोड़ 22 लाख 24 हजार 937 एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 92 हजार 864

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को देश में वैक्सीन की एक करोड़ 13 लाख 53 हजार 571 डोज़ दी गईं। जिसके बाद टीकाकरण का कुल आंकड़ा 69 करोड़ 90 लाख 62 हजार 776 पर पहुंच गया है। Image

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 26 हजार 56 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 53 करोड़ 31 लाख 89 हजार 348 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। Image
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts