कोरोना डेली अपडेट: मंगलवार को 27 हजार नए केस मिले, 38 हजार लोग ठीक हुए; 284 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को देश में 27 हजार 176 नए केस मिले, 38 हजार 12 लोग ठीक हुए और 284 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में देश में 11 हजार 120 एक्टिव केस कम हुए हैं। वहीं केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 15,876 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 44,06,365 हो गई। Image

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 33 लाख 16 हजार
  • अब तक हुई मौतें– 4 लाख 43 हजार 497
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 25 लाख 22 हजार
  • एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 51 हजार 087

Image

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 14 सितंबर तक देशभर में 75 करोड़ 89 लाख 12 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। मंगलवार को 61.15 लाख टीके लगाए गए। Image

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, अबतक 54.60 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। मंगलवार को करीब 16 लाख 10 हजार कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.62 फीसदी है। एक्टिव केस 109 फीसदी हैं। Image
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts