कोरोना वाइरसताजा खबरस्वास्थ्य

Corona Update : कोरोना के 5357 नए केस दर्ज, 11 की मौत; हरियाणा सहित तीन राज्यों में मास्क अनिवार्य

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोन के 5,357 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3,726 लोग ठीक भी हुए। वहीं अब देश में एक्टिव केस की संख्या 32 हजार के पार हो गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 5,357

एक्टिव केस : 32,814

कुल मामले : 4,47,56,616

कुल रिकवरी : 4,41,92,837

कुल मृत्यु : 5,30,965

कुल वैक्सीनेशन : 220.66 करोड़

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में इस वक्त एक्टिव केस 0.07% हैं, जबकि अब तक कुल संक्रमितों में से 98.74 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.39% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.54% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना से 11 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण ने 11 लोगों की जान ले ली। इनमें तीन गुजरात, दो हिमाचल प्रदेश के संक्रमित थे। बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और केरल के एक-एक संक्रमित ने जान गंवा दी।

तीन राज्यों ने मास्क किया अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य है। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है। वहीं केरल में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

मई से रोजाना आ सकते हैं 20 हजार केस

IIT कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि, देश में जो कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वो सामान्य खांसी-जुकाम की तरह रहेगा। देश में कोरोना के केस बढ़ना नेचुरल इम्युनिटी कम होने के संकेत हैं। देश में आने वाले 2 महीनों में कोरोना के केस हर रोज 15 हजार से 20 हजार तक आ सकते हैं। हालांकि, कोरोना को अन्य सीजनल बीमारी की तरह नहीं देख सकते, क्योंकि पता नहीं कौन सा वैरिएंट कितना खतरनाक निकल आए।

ये भी पढ़ें- Corona Update : भारत में कोरोना के 6,155 केस दर्ज, 11 लोगों ने तोड़ा दम; पॉजिटिविटी रेट 5% के पार

संबंधित खबरें...

Back to top button