PlayBreaking News

Corona Update : देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार... 24 घंटे में 700 से ज्यादा संक्रमित मिले, दो की मौत; एमपी की राजधानी में केस बढ़े

Follow on Google News
Corona Update : देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार... 24 घंटे में 700 से ज्यादा संक्रमित मिले, दो की मौत; एमपी की राजधानी में केस बढ़े
हेल्थ डेस्क। Covid-19 के बढ़ते मामलों ने खतरे की घंटी बजा दी है। एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 700 के पार हो गई है और कोरोना के एक्टिव केस देश में 4187 तक पहुंच गए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट के दस्तक देने के बाद भोपाल में लगातार कोविड के मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक साथ पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। आइए जानते हैं देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या।

देश में कोरोना की स्थिति

देश में कोरोना की स्थिति बिगड़ती हुई दिखाई दे रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 774 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस अब 4,187 हो गए हैं। मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में दो मौतें भी हुई हैं। तमिलनाडु और गुजरात में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

देश में कोरोना पर एक नजर

  • नए केस : 774
  •  एक्टिव केस : 4,187
  •  कुल मामले : 4,50,17,378
  •  कुल रिकवरी : 4,44,79,804
  •  कुल मृत्यु : 5,33,387
  •  कुल वैक्सीनेशन : 2,20,67,79,081
कोविड-19 के 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही अपना इलाज करवा रहे हैं। इस संबंध में सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया, मौजूदा समय में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘JN.1' उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों तथा मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है।

जानें इन राज्यों में एक्टिव मरीजों की संख्या

  • दिल्ली – 40
  •  मध्य प्रदेश – 21
  •  उत्तर प्रदेश – 24
  •  केरल – 1160
  •  कर्नाटक – 1159
  •  महाराष्ट्र – 931
  •  ओडिशा – 83
  •  राजस्थान – 36
  •  तमिलनाडु – 188
  •  वेस्ट बंगाल – 126
  •  छत्तीसगढ़ – 138
  •  गोवा – 53
  •  गुजरात – 72
  •  तेलंगाना – 39
  •  आंध्र प्रदेश – 113
ये भी पढ़ें- Covid-19 के नए वैरिएंट JN.1 के बढ़ रहे मामले, आखिर दिसंबर में ही क्यों पैर पसारता है कोरोना ? ये भी पढ़ें- Covid-19 : स्वाद-गंध ही नहीं आवाज भी छीन सकता है कोरोना वायरस, सामने आया हैरान करने वाला मामला ये भी पढ़ें- COVID-19 JN.1 Variant क्या ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है नया वैरिएंट JN.1 ? जानें इसके Symptoms
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts