जनरल और स्लीपर कोच की मांग को देखते हुए रेलवे बनाएगा 10,000 डिब्बे

जनरल और स्लीपर कोच की मांग को देखते हुए रेलवे बनाएगा 10,000 डिब्बे

नई दिल्ली। भारतीय ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच की मांग को देखते हुए रेलवे ने दो साल में 10,000 नॉन एसी कोच बनाने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने नॉन एसी कोच के निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व वाली भारतीय रेलवे ने 2024-25 और 2025- 26 में 9,929 गैर-एसी कोच बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इनमें से 4,485 गैर-एसी कोच चालू वित्तीय वर्ष 2024- 25 में बनाए जाएंगे और अगले वर्ष 2025-26 में ऐसे 5,444 अन्य कोच तैयार किए जाएंगे। निर्मित होने वाले कोचों की कुल संख्या में जनरल कोचों की संख्या लगभग एक तिहाई होगी।

ट्रेनों में जनरल-स्लीपर कोचों की संख्या बहुत कम हो गई है। अगर रेल मंत्रालय ने जनरल और स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है तो यह अच्छी बात है। - विनीत राठी, अध्यक्ष, नियमित रेल यात्री महासंघ

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts