
जबलपुर। मतदाता सूची से बाहर किए गए परिवारों के नाम पुन: जोड़े जाने की मांग और टैक्स संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर आज कांग्रेसियों ने केंट बोर्ड कार्यालय का घेराव किया। तय कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से कांग्रेस नेता का जमावड़ा सदर काली मंदिर के समक्ष लगने लगा था। जहां से केंट बोर्ड कार्यालय के लिए जुलूस की शक्ल में कांग्रेसियों ने कूच किया।
25 मतदाताओं के नाम काटे
इस संबंध में पूर्व केंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे चिंटू ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हमारे पूर्वज यहां पर रह रहें है। इनमें तो कई ऐसे भी है जो पीढ़ियों से यहां पर निवास कर रहे हैं। इसके बावजूद भी 25000 पच्चीस हजार, बगीचा बंगला एरिया के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए है। हमारी मांग है कि इसमें संशोधन किया जाए व 25000 मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं।
तभी चुनाव करवाये जब नाम जुड जाये
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कैण्ट बोर्ड उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। अर्थात कैंट बोर्ड के चुनाव तब करवाया जाये जब मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम काट दिये गये है उनके नाम पुन: जोडे जाये। कराया जाए।
लोगों में टैक्स को लेकर असंतोष
केंट बोर्ड पहले पूर्व में हर तीन साल में टैक्स असिस्मेंट करता था। लेकिन अब हर साल टैक्स दरों का पुन: निर्धारण किया जा रहा है। जिसका बोझ सीधे आम नागरिकों पर पड़ रहा है। वहीं आपत्तियों पर सुनवाई तक नहीं हो रही है।
प्रदर्शनकारियों ने रोकने पुलिस तैनात
केन्टोमेंट बोर्ड कार्यालय में सुबह से ही पुलिस बल तैनात थी। चूंकि प्रदर्शनकारियों की हुजूम था इसलिये पुलिस बल किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती थी। इस प्रदर्शन में पूर्व केंट बोर्ड मेंबर अमर चंद बावरिया,राजीत यादव,किरण ठाकुर, राहुल रजक आदि उपस्थित थे।