इंदौरमध्य प्रदेश

Ujjain News : पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का पुतला फूंका

उज्जैन। मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक होने के विरोध में रविवार को उज्जैन में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का पुतला जलाया। बता दें कि प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पेपर प्रतिदिन लीक हो रहे हैं। पिछले दिनों विधानसभा में भी यह मुद्दा उठा, लेकिन सरकार ने कई पेपरों को लीक मानने से इनकार कर दिया है। उधर, कांग्रेस ने इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया है। रविवार को उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले को लेकर टावर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया।

पुलिस से बचाकर ले गए पुतला

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला पुलिस की नजर से बचाने के लिए उसे कार में रखा था। हंगामे और नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने पुतला निकाला और उसमें आग लगा दी। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल हो गए। कांग्रेस नेता अजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस बच्चों के भविष्य के साथ होने वाले खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी।

राहुल मामले को लेकर गांधी प्रतिमा पर धरना

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेस की गांधीगीरी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul gandhi) की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने पर पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। इसके चलते अलग-अलग शहरों में धरने और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रविवार को उज्जैन में दूसरे दिन भी कांग्रेस ने प्रदर्शन जारी रखा ओर क्षीर सागर स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भजन गाकर सरकार को सद्बुद्धि दिए जाने की प्रार्थना की। धरने में संगठन के प्रदेश प्रभारी कुलदीप इंदौरा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया और कार्यकर्ता शामिल हुए।

(इनपुट : संदीप पांडला)

 

संबंधित खबरें...

Back to top button