
भोपाल। सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाह और कोतमा के विधायक सुनील सराफ पर ट्रेन में शराब पीकर महिला से बदसलूकी का आरोप लगा है। अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए प्रियंका गांधी से कई सवाल पूछे हैं। हालांकि, महिला की शिकायत के बाद सागर जीआरपी ने दोनों विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
#भोपाल: #कांग्रेसी विधायक #सिद्धार्थ_कुशवाहा और #सुनील_सराफ के प्रकरण में प्रदेश #भाजपा अध्यक्ष #विष्णु_दत्त_शर्मा की प्रतिक्रिया। कहा #कांग्रेस करे इन पर कार्रवाई।@INCMP @BJP4MP @vdsharmabjp pic.twitter.com/RmA9DN2Pwl
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 7, 2022
वीडी शर्मा बोले- बहन को न्याय मिलेगा
कांग्रेस विधायकों द्वारा ट्रेन में की गई छेड़छाड़ की घटना पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यजनक ऐसी घटना है, जिसमें किसी को माफ नहीं किया जा सकता। मैं इस घटना की कड़ी आलोचना करता हूं। एक बहन के साथ शराब के नशे में धुत होकर कांग्रेस के विधायक जिस प्रकार घटना करते हैं। कांग्रेस उसका जवाब दें।
वीडी शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि बेटी हूं तो लड़ सकती हूं… वो बेटी थी, जो इस प्रकार के दुराचारी आपके विधायकों से ट्रेन के अंदर लड़ी, उसके बाद उसने कंप्लेंट जाकर की है। प्रियंका गांधी जी जवाब दें कि इस पर क्या कार्रवाई करना चाहती हैं। कांग्रेस के विधायकों ने जिस प्रकार की घटना की है, प्रियंका गांधी जी देश आप से पूछना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का मूल चरित्र है, यह दुर्भाग्य जनक है। मध्यप्रदेश में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। बहन को न्याय मिलेगा। हम ऐसे लोगों को नहीं छोड़ेंगे।
#भोपाल: रेवांचल एक्सप्रेस में #कांग्रेस के #विधायकों द्वारा महिला से बदसलूकी मामले पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा मामले की सच्चाई का पता लगा रहे हैं।@INCMP @NarendraSaluja pic.twitter.com/HG8YSo2RTe
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 7, 2022
विधायक ने महिला को अपनी सीट भी दी : सलूजा
इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। इस मामले की सच्चाई का पता लगा रहे हैं। हमारे दोनों विधायक सुखलाल कुशवाहा और सुनील सराफ ने जानकारी दी कि वे रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच से सफर कर रहे थे। सिद्धार्थ कुशवाहा की सीट पर एक महिला अपने बच्चे के साथ लेटी हुई थी। उन्होंने महिला से पूछा भी की उनकी सीट कौन सी है, तो महिला ने जानकारी दी की उनकी सीट ऊपर की है।
बच्चा छोटा होने के कारण उन्होंने अपनी सीट का उपयोग करने को कहा और वह ऊपर चले गए। इस दौरान दोनों ने खाना खाया। इस दौरान उन्होंने अपने कूप की लाइट भी नहीं जलाई थी। उनहोंने बताया कि कोच के गेट का लॉक लूज था, जिसके कारण वह बार-बार बज रहा था। जिससे कोई गलतफहमी हुई है। हमारे दोनों विधायक निर्दोष है।
क्या है पूरा मामला ?
महिला यात्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक सुखलाल कुशवाहा और सुनील सराफ ने शराब पीकर अभद्रता की है। दिल्ली के वकील प्रफुल्ल शर्मा की पत्नी नवजात बच्चे के साथ रीवा से भोपाल के लिए रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच एच-1 में सफर कर रही थीं। रात लगभग 11.57 बजे प्रफुल्ल ने दो यात्रियों की हरकतों की जानकारी देते हुए रेल मंत्री, आईआरसीटीसी, पीएमओ, डीआरएम भोपाल, डीआरएम जबलपुर को टैग करते हुए ट्वीट किया।
इसके करीब एक घंटे बाद 12.51 पर रेलवे सेवा के द्वारा प्रफुल्ल शर्मा से डायरेक्ट मैसेज से डिटेल भेजने को कहा गया। तब तक ट्रेन सागर पहुंचने वाली थी। इस बीच एक घंटे तक महिला छोटे से बच्चे को लेकर परेशान होती रही। ट्रेन के सागर पहुंचने के पहले टीटी और गार्ड महिला यात्री के पास पहुंचे। ट्रेन के सागर पहुंचने के बाद इसके बाद महिला को यात्रा के लिए दूसरी सीट पर शिफ्ट किया गया।
ये भी पढ़ें: ट्रेन में दो विधायक शराब पीकर कर रहे थे बदसलूकी, अकेले सफर कर रही महिला ने की शिकायत, एक घंटे बाद जागी पुलिस