ग्वालियरताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस का मिशन-23 : सिंधिया-तोमर के गढ़ में प्रियंका की सभा कल, ग्वालियर-चंबल में जन आक्रोश रैली के जरिए करेंगी चुनावी शंखनाद

भोपाल/ग्वालियर। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आला नेताओं ने प्रदेश में दौरे और सभाओं की रफ्तार बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर एमपी में हुंकार भरती हुई दिखाई देंगी। 21 जुलाई को प्रियंका गांधी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ मध्य प्रदेश के ग्वालियर आ रही हैं। यहां वे ‘जन आक्रोश रैली‘ को संबोधित करेंगी। ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस के प्रभुत्व को कायम रखने के उद्देश्य से हो रही इस रैली को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही।

रैली में 1 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद!

पार्टी का दावा है कि प्रियंका गांधी की इस रैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी का ये दौरा अभूतपूर्व होने वाला है। रैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सिंधिया के कांग्रेस छोड़ कर जाने के बाद से पार्टी के लिए सिंधिया और भारतीय जनता पार्टी दोनों एक ही हैं। दोनों ही कांग्रेस के निशाने पर हैं।

प्रियंका गांधी का कार्यक्रम

प्रियंका गांधी कल अपने प्रवास की शुरुआत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ करेंगी। इसके बाद वे मेला मैदान पर रैली को संबोधित करेंगी। सभा में इस अंचल के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों से भी नेता और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस की एक टीम और क्षेत्र के नेता रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में यहां जुटे हुए हैं। अनेक प्रदेश पदाधिकारी यहां पहुंच चुके हैं और कल तक और पदाधिकारी यहां आ जाएंगे।

बता दें कि राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं और राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटों में से ग्वालियर चंबल अंचल में विधानसभा की 34 सीट हैं।

सिंधिया-तोमर के गढ़ में प्रियंका की सभा

2018 में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के चेहरे के तौर पर एमपी में मुकाबला शिवराज बनाम महाराज था। उस समय महाराज याने ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे। अब वे पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, लिहाजा कांग्रेस ने वहां जनाधार बनाए रखने के लिए प्रियंका गांधी की सभा रखी है। पार्टी को उम्मीद है कि ग्वालियर-चंबल अंचल में प्रियंका गांधी की सभा का सियासी फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में होना तय है, क्योंकि इस अंचल के वोटर सिंधिया के पार्टी बदलने के फैसले से खुश नहीं है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी ग्वालियर से गहरा नाता रहा है, लिहाजा कांग्रेस ने सोची समझी रणनीति के तहत तोमर-सिंधिया किले में सेंध लगाने के लिए प्रियंका की सभा ग्वालियर मे रखी है।

महाकौशल से चुनावी शंखनाद कर चुकी हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने प्रदेश के महाकौशल अंचल से चुनावी शंखनाद किया था। विगत 12 जून को उन्होंने संस्कारधानी जबलपुर से कांग्रेस के चुनाव अभियान की विधिवत् शुरूआत करते हुए प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार बनने पर पांच कामों की गारंटी दी थीं। इनमें बिजली बिल, किसान कर्जमाफी, एलपीजी सिलेंडर 500 रूपए में देने, हर महिला को 1500 रूपए प्रति माह देने जैसी घोषणाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- चुनावी साल में BJP की कलह खुलकर आई सामने, नगर निगम की बैठक में अध्यक्ष और मेयर के बीच हुई बहस, VIDEO हुआ वायरल 

संबंधित खबरें...

Back to top button