कांग्रेस ने MP में किए बड़े बदलाव, रीना बौरासी सेतिया बनीं महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दिल्ली दौरे के एक दिन बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की गई है। लंबे समय से महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं विभा पटेल की जगह इंदौर की नेत्री रीना बोरासी सेतिया को अध्यक्ष घोषित किया गया है।
कांग्रेस ने MP में किए बड़े बदलाव, रीना बौरासी सेतिया बनीं महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आलाकमान ने नया नेतृत्व घोषित कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रीना बौरासी सेतिया को महिला कांग्रेस, मध्यप्रदेश की नई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद पर विभा पटेल जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, रीना बौरासी सेतिया की नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रदेशभर में महिला मोर्चे को और मजबूत बनाने की रणनीति के तहत यह बदलाव किया गया है। कांग्रेस के भीतर लंबे समय से महिला विंग के पुनर्गठन को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, जिसके बाद आलाकमान ने यह निर्णय अंतिम रूप दिया। उल्लेखनीय है कि रीना पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की बेटी हैं। वे पिछला विधानसभा चुनाव इंदौर के सांवेर से लड़ा था। 

    सेवादल में मुख्य संगठक बने अवनीश भार्गव

    इसी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अवनीश भार्गव को मध्यप्रदेश सेवा दल का मुख्य संगठक नियुक्त किया है। पार्टी ने बताया कि यह बदलाव भी तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सेवा दल संगठन में जड़ स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी संभालता है, ऐसे में नए चेहरों को मौका देना संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि हाल के दिनों में संगठनात्मक स्तर पर मजबूती की जरूरत महसूस की जा रही थी। दोनों नए नियुक्त पदाधिकारी प्रदेश में पार्टी के ढांचे को दुरुस्त करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को जमीनी स्तर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इन बदलावों के बाद महिला कांग्रेस और सेवा दल दोनों में सक्रियता बढ़ेगी और संगठन को नए गति-बल की प्राप्ति होगी। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एक दिन पहले ही दिल्ली गए थे। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मीटिंग के तय मुद्दों पर चर्चा के बाद संगठन के पदाधिकारियों को लेकर चर्चा की थी। अब प्रदेश संगठन में युवा कांग्रेस के बाद यह ताजा नियुक्ति है। माना जा रहा है कि कुछ और पदों पर भी पदाधिकारी बदले जा सकते हैं। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts