राष्ट्रीयव्यापार जगत

LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 198 रुपए तक घटे दाम; जानिए नए रेट

महंगाई से जूझ रही जनता के लिए जुलाई का महीना राहत लेकर आया है। सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की है। आज से कमर्शियल सिलेंडर के दाम 198 रुपये तक घटा दिए गए हैं। 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 2,021 रुपए होगी, पहले यह 2,219 रुपए थी। इससे पहले 1 जून को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 135 रुपए की कटौती की गई थी।

अलग-अलग शहरों में इतने बढ़े दाम

कीमतों में बदलाव के बाद दिल्ली में इंडेन (Indane) के कमर्शियल सिलेंडर 198 रुपए सस्ते हुए हैं। कोलकाता में इन सिलेंडरों के दाम 182 रुपए कम किए गए हैं। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 190.50 रुपए कम हुए हैं। चेन्नई में इनके दाम 187 रुपए घटाए गए हैं।

कहां कितना सस्ता मिलेगा सिलेंडर?

  • दिल्ली में अब 19 किलो वाला सिलेंडर 2219 की जगह 2021 रुपए मिलेगा।
  • कोलकाता में 2322 रुपए की जगह 2140 रुपए का मिलेगा।
  • मुंबई में 2171.50 रुपए की जगह 1981 रुपए का मिलेगा।
  • चेन्नई में 2373 रुपए की जगह 2181 रुपए का 19 किलो वाला सिलेंडर मिलेगा।
  • भोपाल में 2226.50 रुपए की जगह 2030.50 रुपए का 19 किलो वाला सिलेंडर मिलेगा।

कब कितनी थी सिलेंडर की कीमत-

  • 01 मार्च: 2012
  • 22 मार्च: 2003
  • 01 अप्रैल: 2253
  • 01 मई: 2355.5
  • 07 मई: 2346
  • 19 मई: 2354
  • 01 जून: 2219
  • 01 जुलाई: 2021

घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू सिलेंडरों के दाम में आखिरी बार 19 मई को बदलाव किया गया था। लेकिन, कुछ दिन पहले ही सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए उज्जवला योजना के तहत 200 रुपए प्रति सिलेंडर की गैस सब्सिडी देने का ऐलान किया था। यह सब्सिडी सालाना 12 सिलेंडर पर मिलेगी।

जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का रेट (सभी कीमतें रुपए में)

  • दिल्ली: 1003
  • मुंबई: 1003
  • कोलकाता: 1029
  • चेन्नई: 1019
  • लखनऊ: 1041
  • जयपुर: 1007
  • पटना: 1093
  • इंदौर: 1031
  • अहमदाबाद: 1010
  • पुणे: 1006
  • गोरखपुर: 1012
  • भोपाल: 1009
  • आगरा: 1016
  • रांची: 1061

व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button