Bigg Boss 19 :प्रणित मोरे की हुई शो में धांसू वापसी, मिली खास पावर, 1 महीने आगे बढ़ा ग्रैंड फिनाले

एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 19 में आखिरकार फैंस के चहेते कंटेस्टेंट प्रणित मोरे ने धमाकेदार वापसी कर ली है। डेंगू के कारण शो को बीच में छोड़ने वाले प्रणित अब पूरी तरह ठीक होकर घर में लौट आए हैं। उनकी वापसी का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रणित की हुई वापसी
बता दें कि, प्रणित को डेंगू हो गया था। जिसकी वजह से उन्हें शो से कुछ दिन के लिए बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद से सबको लग रहा था की उनकी वापसी नहीं होगी। लेकिन अब वह स्टोर रूम में छिपकर घरवालों को सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा खुशी मृदुल तिवारी ने जताई, जिन्होंने दौड़कर प्रणित को गले लगा लिया। जबकि फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद जैसे कुछ कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए।
बिग बॉस ने दी प्रणित को खास पावर
प्रणित को बिग बॉस ने एक खास पावर भी दी है। जिससे वह नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को बेघर होने से बचा सकेंगे। इस बीच, घर में डबल एविक्शन की संभावना भी बनी हुई है। इस बार नीलम गिरी और फरहाना भट्ट पर बेघर होने का सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

शो को 4 हफ्तों का मिला एक्सटेंशन
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के इस रियलिटी शो को 4 हफ्तों का एक्सटेंशन मिल गया है। यह सीजन 4 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था और इसका फिनाले दिसंबर 2025 में होने की उम्मीद थी (बिग बॉस खबरी के अनुसार 7 दिसंबर 2025)। हालांकि, अब खबरें हैं कि शो की जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए इसे जनवरी 2026 तक बढ़ाया जा सकता है। अगर यह खबर सच होती है, तो यह सीजन सबसे लंबे चलने वाले बिग बॉस सीजनों में से एक बन जाएगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।













