PlayBreaking News

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच क्रांति’!CJP का पहला बड़ा प्रदर्शन, NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; क्या राजनीति में होगी नई एंट्री?

NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया है। संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से लौटकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Follow on Google News
CJP का पहला बड़ा प्रदर्शन, NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; क्या राजनीति में होगी नई एंट्री?

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक अभियान अब सड़कों तक पहुंच चुका है। NEET-UG पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके कर रहे हैं, जो अमेरिका के बोस्टन से सीधे दिल्ली पहुंचे हैं।

दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री के आवासों के आसपास भी अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है।

क्या है पूरा मामला?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अभियान चला रही है। पार्टी की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। पार्टी का आरोप है कि NEET-UG, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है। इसी मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

अमेरिका से लौटे अभिजीत दीपके

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर आने में उन्हें लगभग एक घंटे का समय लगा। हालांकि देरी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। दिल्ली पहुंचने के बाद पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है, इसलिए समर्थकों को सीधे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने की अपील की गई।

Twitter Post

समर्थकों के लिए जारी की गई खास गाइडलाइन

प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए CJP ने समर्थकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

क्या लेकर आएं

क्या करें

तिरंगा

शांतिपूर्ण व्यवहार रखें

किताब

पुलिसकर्मियों को फूल भेंट करें

पानी की बोतल

संविधान और लोकतंत्र का सम्मान करें

सनस्क्रीन

अनुशासन बनाए रखें

नाश्ता

किसी भी उकसावे से बचें

पार्टी ने समर्थकों से कहा है कि, आंदोलन को प्रेम, संवाद और अहिंसा के साथ आगे बढ़ाया जाए।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। 

व्यवस्था

विवरण

पुलिस बल

1000 से 2000 से अधिक जवान तैनात

निगरानी

संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

जोन विभाजन

नई दिल्ली जिला 12 जोन में बांटा गया

जिम्मेदारी

प्रत्येक जोन में DCP स्तर के अधिकारी

विशेष सुरक्षा

PM, HM और शिक्षा मंत्री के आवासों के आसपास

पुलिस अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों के साथ टकराव से बचने और संवाद के जरिए स्थिति नियंत्रित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अनुमति को लेकर क्या रहा विवाद?

दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों ने पहले कहा था कि, प्रदर्शन के लिए कोई औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं CJP ने दावा किया कि, उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है। इस बीच प्रदर्शन के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई नियत प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

सोनम वांगचुक समेत कई लोगों का समर्थन

इस आंदोलन को कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और सार्वजनिक हस्तियों का समर्थन मिल रहा है।

समर्थन देने वालों में शामिल

  • शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक
  • अभिनेता अतुल कुलकर्णी
  • DUSU के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री
  • विभिन्न छात्र समूह और युवा संगठन

सोनम वांगचुक ने पहले कहा था कि, अगर 5 जून तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे भी आंदोलन में शामिल होंगे।

Featured News

कौन हैं अभिजीत दीपके?

30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले हैं। वे डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं और वर्तमान में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे हैं।

अभिजीत दीपके प्रोफाइल

उम्र

30 वर्ष

गृह राज्य

महाराष्ट्र

शिक्षा

बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स (जारी)

पेशा

डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट

पूर्व भूमिका

AAP सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट (2020-22)

कैसे हुई CJP की शुरुआत?

15 मई को सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी। इसके अगले दिन 16 मई को अभिजीत दीपके ने अमेरिका से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया। शुरुआत में इसे एक व्यंग्यात्मक अभियान माना गया, लेकिन कुछ ही दिनों में लाखों युवाओं का समर्थन मिलने लगा। पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली को लेकर अभियान शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर CJP की जबरदस्त पकड़

सिर्फ तीन हफ्तों में CJP ने सोशल मीडिया पर असाधारण लोकप्रियता हासिल की।

सोशल मीडिया फॉलोअर्स (5 जून तक)

पार्टी

इंस्टाग्राम

कॉकरोच जनता पार्टी

2.21 करोड़

कांग्रेस

1.37 करोड़

भाजपा

94 लाख

आम आदमी पार्टी

19 लाख

हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर CJP की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या CJP राजनीतिक पार्टी बनेगी?

अभिजीत दीपके शुरुआत में कह चुके हैं कि उनका उद्देश्य राजनीतिक पार्टी बनाना नहीं है। लेकिन अब जिस तरह संगठन संरचना, प्रवक्ता, प्रेस कॉन्फ्रेंस और जमीनी आंदोलन सामने आ रहे हैं, उससे राजनीतिक महत्वाकांक्षा की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। फिलहाल पार्टी ने चुनाव लड़ने या आधिकारिक राजनीतिक दल बनने की घोषणा नहीं की है।

cockroach janta party

CJP की प्रमुख मांगें

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
  • NEET-UG मामले में जवाबदेही तय हो
  • परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़े
  • भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में सुधार
  • शिक्षा संस्थानों में जवाबदेही सुनिश्चित हो

CJP की टाइमलाइन

तारीख

घटनाक्रम

16 मई

CJP की शुरुआत

19 मई

10 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

22 मई

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए ऑनलाइन याचिका

2 जून

अभिजीत ने भारत लौटने की घोषणा की

3 जून

पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

6 जून

जंतर-मंतर पर पहला बड़ा प्रदर्शन

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts