Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब यूपी वासियों को महाकुंभ में जाना हुआ आसान, सीएम ने दिए सभी जिलों में बसों के संचालन के निर्देश

अब यूपी वासियों को महाकुंभ में जाना हुआ आसान, सीएम ने दिए सभी जिलों में बसों के संचालन के निर्देश
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जा रहा है। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हो जाएगा। जिसे लेकर यूपी सरकार ने ढेरों तैयारीयां की है। इस महाकुंभ में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचेंगे। संगम का पहला स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन से शुरू होगा। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के संगम स्नान के लिए यूपी के सभी जिलों से बसें चलाने के निर्देश दिए हैं।

45 दिनों तक सभी जिलों में होगा बसों का संचालन

सीएम ने उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा की पूरे महाकुंभ की 45 दिन की अवधि के दौरान प्रदेश के सभी जिलों से प्रयागराज के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही बसों के संचालन से संबंधित समय का भी प्रचार प्रसार कराया जाए, ताकी लोगों को इसकी जानकारी हो। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों के अतिरिक्त भी पूरी महाकुंभ अवधि में सभी जिलों से बसों का संचालन प्रयागराज के लिए होना चाहिए। श्रद्धालुओं को यात्रा में कोई भी समस्या नही होनी चाहिए।

मादक पदार्थों के सेवन पर मनाही

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि किसी भी बस चालक या परिचालक द्वारा मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही, प्राइवेट बसों के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि न तो निश्चित किराया से ज्यादा किराया लिया जाए न ही निश्चित क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग हो। बता दें कि महाकुम्भ में सभी श्रद्धालुओं के सुगम संगम स्नान के लिए यूपी रोडवेज द्वारा 7,000 बसें चलाई जाने की तैयारी है, वहीं मेला क्षेत्र के लिए 550 शटल बसें भी चलाई जा रही हैं।        
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts