भोपालमध्य प्रदेश

CM शिवराज 7 मार्च को करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण; विधायक नारायण त्रिपाठी बोले- अर्जुन सिंह हमारे विंध्य की शान है

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा अनावरण को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। शनिवार को अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि होने के चलते प्रतिमा के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसी बीच भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण 7 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सीएम ने नगर निगम कमिश्नर को बताकर इसका कार्यक्रम तय किया है।

अर्जुन सिंह विंध्य की मान-सम्मान के प्रतीक है : त्रिपाठी

इस दौरान मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने मीडिया को जानाकरी देते हुए कहा, हमने पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा को नानके पेट्रोल पंप पर जंजीरों में जकड़ा देखा था। अर्जुन सिंह हमारे विंध्य की शान है, मान सम्मान के प्रतीक हैं। बहुत पहले ही तय किया था कि उनकी पुण्यतिथि यानि 4 तारीख को इस प्रतिमा का अनावरण किया जाए।

विधायक ने बताया कि शाम को ही तय हुआ है कि अब मुख्यमंत्री खुद 7 मार्च को आएंगे और सम्मानजनक तरीके से इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अर्जुन सिंह हमारे विंध्य की धरोहर है, जातिगत राजनीति और दल की राजनीति से उठकर हम चाहते थे कि इसका अनावरण हो।

मूर्ति के पास पुलिस बल तैनात किया

गौरतलब है कि बीते 2 साल से प्रतिमा का अनावरण अटका हुआ है। इसे लेकर भोपाल के व्यापम चौराहे पर विंध्य क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। इसके बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मूर्ति के चारो तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग किया है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

ये भी पढ़ें: मऊगंज बनेगा MP का 53वां जिला : CM शिवराज ने किया ऐलान; 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर फहराया जाएगा झंडा

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button