
भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर होर्डिंग नहीं लगाए, बल्कि होर्डिंग की जगह पौधा लगाएं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है। बता दें कि सीएम शिवराज का 5 मार्च को 64वां जन्मदिन है।
आप मुझसे स्नेह करते हैं तो एक पेड़ लगाएं : सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा, जन्मदिन किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है, लेकिन यह महत्वपूर्ण दिन महत्वपूर्ण कामों में ही लगे, सरकार के काम में लगे, जनता की सेवा में लगे। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा।
व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊँगा।
यदि आप मुझसे स्नेह करते हैं तो एक पेड़ लगाएं या किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी। pic.twitter.com/ERhy310Vjp
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 3, 2023
मेरी आपसे अपील है कि मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग न लगाएं और कोई औपचारिकता न करें, अगर आप मुझसे स्नेह करते हैं तो अपने घर या आसपास कहीं एक पौधा लगा दें या किसी जरूरतमंद भाई या बहन की छोटी सी मदद कर दें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी।