भोपालमध्य प्रदेश

CM शिवराज आज जाएंगे दिल्ली, राष्ट्रपति मुर्मू के अलावा इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली दौरे पर जाएंगे। राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सीएम मुलाकात करेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू से सीएम शिवराज की ये पहली आधिकारिक भेंट है। इसके साथ ही वह शाम में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और आरके सिंह से मुलाकात कर प्रदेश से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।

पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात !

सीएम शिवराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान प्रदेश में अतिवर्षा और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति, राहत व बचाव कार्य की जानकारी उन्हें देंगे। इसके साथ ही कृषि विविधीकरण और प्राकृतिक कृषि की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी देंगे।

बता दें कि सभी जिलों से अतिवर्षा और बाढ़ से हुए नुकसान का प्रारंभिक आंकलन करके सोमवार तक जानकारी भेजने के लिए कहा गया है। इसके आधार पर नुकसान की भरपाई के लिए केंद्रीय सहायता मांगी जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

सीएम शिवराज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता प्रदेश में पार्टी संगठन के कामकाज पर चर्चा कर सकते हैं। सीएम शिवराज मंगलवार देर रात भोपाल वापस लौट जाएंगे।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button