PlayBreaking News

सीएम शिवराज बाढ़ प्रभावितों को बांटेंगे सहायता राशि, ग्वालियर, चंबल और विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित के लिए राशि वितरण कार्यक्रम आज

शाम 5 बजे को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों और विदिशा जिले में बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करेंगे।
Follow on Google News
भोपाल। इस साल बारिश के मौसम में ग्वालियर-चंबल और विदिशा में आई भारी बाढ़ से प्रभावित को मप्र सरकार सहायता राशि वितरण करेगी। बाढ़ की वजह से गत माह हुई अतिवृष्टि से यहां बाढ़ की स्थिति बन गई थी, जिसमें काफी लोग इस आपदा में फंस गए थे और उन्हें भारी नुकसान हुआ था। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 6 सितम्बर की शाम 5 बजे को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों और विदिशा जिले में बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करेंगे। ग्वालियर-चंबल संभाग एवं विदिशा जिले में गत माह हुई अतिवृष्टि से बाढ़ की स्थिति बनी थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी तरीके से संचालित कर नागरिकों की जान बचाई। मुख्यमंत्री स्वयं भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गए और प्रभावितों के लिये बनाए गये राहत शिविरों का जायेजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। केन्द्र सरकार से मिली सहायता से बाढ़ में फंसे हजारों लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू भी किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बाढ़ से पूर्ण क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण और अन्य क्षतियों के लिये राहत राशि का वितरण कर प्रभावितों से संवाद भी करेंगे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts