Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सागर में देखी बीएमसी की व्यवस्थाएं, सभा में बोले- केन-बेतवा लिंक परियोजना से लोगों का जीवन समृद्ध होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सागर के पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड से सीधा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने बीएमसी के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। खासकर बीएमसी के कोविड वार्डों की उन्होंने बारीकी से जानकारी ली। वहीं सागर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1469223906464583682

571 आईसीयू बेड तैयार है, भगवान करें जरूरत न पड़े: सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि कोविड की तीसरी लहर न आने पाए। इसके लिए सबसे पहला कदम हमने वैक्सीनेशन को लेकर उठाया था। प्रदेश में 94 प्रतिशत लोगों ने पहला डोज लगवा लिया है, जबकि 75 प्रतिशत लोगों ने दोनों डोज पूरे हो चुके हैं। बीएमसी की बात करें तो यहां पर मैने व्यवस्थाएं देखीं हैं। यहां पर 571 आईसीयू बेड तैयार हैं, बच्चों के लिए 42 बेडों की व्यवस्था है, जिसमें से 14 तैयार हैं। वहीं 72 वेंटीलेटर की व्यवस्था भी पूरी है। भगवान न करें इन सबकी हमें जरूरत पड़े। हम अनुभव के आधार पर और भी व्यवस्थाओं में लगे हैं। https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1469233334374977536

लाखा बंजारा झील का किया निरीक्षण

वहीं बस स्टैंड स्थित दीनदयाल चौक से तिली प्रस्तावित कॉरिडोर व लाखा बंजारा झील के निर्माण कार्यों का सीएम शिवराज सिंह चौहान और दोनों मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व भूपेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। वहीं तालाब के कार्यों का निरीक्षण करते सीएम को देख नगर निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी सीईओ तालाब में दौड़ते हुए नजर आए।

सदियों में पैदा होते हैं ऐसे वीर: सीएम

सभा में सीएम शिवराज बोल, मैं मप्र की जनता की ओर से सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। ऐसे वीर सदियों में पैदा होते हैं। उनके साथ हेलिकॉप्टर दुर्घटना में असमय काल कवलित होने वाले जवानों के चरणों में भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक मिनट मौन होकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस ने बुंदेलखंड क्षेत्र की तरक्की पर ध्यान नहीं दिया

मुख्यमंत्री शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर साधा निशाना। कहा, कांग्रेस ने अपने राज में बुंदेलखंड क्षेत्र की तरक्की के लिए कभी ध्यान ही नहीं दिया। क्षेत्र के किसान इतने परिश्रमी हैं कि यदि उन्हें पर्याप्त पानी मिल जाए, तो खेती की पैदावार में हरियाणा, पंजाब से राज्यों को भी पीछे छोड़ सकते हैं। https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1469252650969362434

20 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस क्षेत्र के नागरिकों के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना की अनुमति दी है, जिसकी लागत 44 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। इससे करोड़ों लोगों का जीवन समृद्ध होगा। सीएम ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूर्ण होने पर 20 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी। 62 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। विकास को नई गति मिलेगी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस परियोजना के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। वहीं सागर की स्मार्ट सिटी के लिए 1 हजार करोड़ रुपये और सीवेज एवं पेयजल के कार्य लिए अलग से राशि दी जाएगी। विकास के कामों के लिए प्रदेश सरकार के पास धन की कमी नहीं है।

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ सौंपे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूततथा अन्य गणमान्य हस्तियों के साथ हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का हितलाभ सौंपा। ये भी पढ़े: MP में बर्फीली हवाओं से गिरा तापमान, इन जिलों में ठंड बढ़ने से लुढ़का पारा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts