MP : राज्यपाल से मिले सीएम शिवराज, योजनाओं की प्रगति और कोरोना की वर्तमान स्थिति से कराया अवगत

मुख्यमंत्री, राज्यपाल को प्रदेश में जन कल्याण और सुराज अभियान अंतर्गत शासकीय कार्यक्रमों की जानकारी दी।। वर्षा की स्थिति सहित प्रदेश में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के विभिन्न विषयों से अवगत कराया।
भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आज राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से शिष्टाचार भेंट हुई। इस शिष्टाचार भें के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मिलने आज सुबह करीब 11 बजे राजभवन पहुंचे। सीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में जन कल्याण और सुराज अभियान अंतर्गत शासकीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके साथ ही शासकीय योजनाओं में प्रदेश की प्रगति और हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ, कोरोना की वर्तमान स्थिति, वर्षा की स्थिति सहित प्रदेश में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के विभिन्न विषयों से अवगत कराया।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts