भोपालमध्य प्रदेश

CM शिवराज बोले- गौमूत्र-गोबर से बनेगी ऐसी खाद कि भूल जाओगे DAP-यूरिया, हरियाली अमावस्या से नर्मदा के तटों पर लगाए जाएंगे पेड़

सीहोर जिले के रेहटी स्थित नर्मदा नदी के आंवली घाट पर नर्मदा सेवा मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हरियाली अमावस्या के दिन से हम नर्मदा के तट पर पेड़ लगाएंगे। सीएम ने किसान से प्राकृतिक खेती करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: धनकुबेर निकला सतना का वैज्ञानिक, EOW की छापेमारी में एक करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा

हरियाली अमावस्या से शुरू होगा पौधरोपण अभियान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आंवली घाट पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय से हाथ उठवाकर संकल्प लिया। 5 जून को पर्यावरण दिवस है। यह पर्यावरण नहीं बचा, तो इंसान नहीं बचेगा। तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। हरियाली अमावस्या के दिन से एक महीने तक हम सब पौधरोपण करने का संकल्प लेंगे। अमावस्या के पावन दिन से प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे-किनारे 1 महीने का पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा, जिससे हरियाली बढ़ने के साथ ही जल संरक्षण भी किया जा सके।

सीएम शिवराज

देसी गाय के लालन-पालन में मिलेंगे 900 रुपए प्रतिमाह

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसान भाई-बहनों से अपील है कि प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें। पूरे खेत में न सही, एक हिस्से में प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय की जरूरत पड़ती है, जो देसी गाय खरीदेगा, उसके लालन-पालन के लिए उसे 900 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। गौमूत्र, गोबर से ऐसी खाद बनेगी कि ये रासायनिक DAP, यूरिया सब भूल जाओगे।

मैकल पर्वत के नीचे हम नई सिटी बसाएंगे : सीएम

एक महीने का पौधरोपण अभियान अमरकंटक से शुरू होगा। आवश्यक नहीं कि नर्मदा नदी के तट पर ही पौधरोपण करें। आप खेत की मेड़ पर, बगीचे में स्कूल में या अपने आवास परिसर में, जहां कहीं भी उचित समझें इस अभियान के तहत एक दिन अवश्य पौधरोपण करें। अमरकंटक में मैकल पर्वत पर कोई भी नया निर्माण नहीं होने देंगे। जो निर्माण वर्तमान में हैं, अगर वह अपनी गंदगी मां नर्मदा में बहाते हैं तो उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। गंदे पानी को ट्रीट करके ही बहाने की व्यवस्था करें। मैकल पर्वत के नीचे हम नई सिटी बसाएंगे।

तालाब निर्माण किया जाएगा : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत सरोवर बनाने का आह्वान किया है। प्रदेश में तालाब के लिए स्थान चिन्हित किया जा रहा है, सरकार और समाज मिलकर तालाब बनाने का काम करेंगे। तालाब में पानी भरेगा तो वह जमीन के नीचे जाएगा, कुएं में भी आएगा, ट्यूब वेल में भी आएगा और मैया की गोद में भी चले जाएगा

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button