CM ने सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता के निर्देश

Follow on Google News
CM ने सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता के निर्देश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के डीआईजी बंगला स्थित चौकसे नगर पहुंचकर सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजन को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरत पाण्डे, भारत पांडे, भूषण पाण्डेय, मोहित पांडे तथा परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने तथा घायलों का समुचित इलाज कराने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1789668994133172574

भैरव घाट पर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी

उल्लेखनीय है कि 10 मई को चौकसे नगर निवासी पाण्डे परिवार के 10 सदस्य साढ़े चार माह के बालक व्योम पाण्डेय का मुण्डन संस्कार के लिए रामसात बाबा का मंदिर नर्मदापुरम गए थे। मुण्डन कार्यक्रम के बाद सभी रेहटी जिला सीहोर स्थित सलकनपुर माताजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी भैरव घाट पर टवेरा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 5 लोग घायल हो गए। दो घायलों को एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया है। इस अवसर पर भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जोन अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

हादसे में इनकी हुई मौत

इस हादसे में दो भाइयों शारदा प्रसाद पांडेय (72), राजेंद्र पांडेय (70) और भोपाल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ड्राइवर लक्ष्मी नारायण चौकसे की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। वहीं हादसे के बाद अपर्णा पांडेय (60), उषा पांडेय, पुष्पलता अवस्थी (85) और साढ़े चार माह के मासूम व्योम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।  हादसे में घायल हुए मोहित पांडेय, उनकी पत्नी शिखा पांडेय, बच्चे ओम पांडेय, परिवार की बेटी मोनिका पांडेय, अन्य रिश्तेदार ज्योति वाजपेयी और भरत की पत्नी गायत्री पांडेय का उपचार चल रहा है। ये भी पढ़ें- सलकनपुर हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 7, ​​​​​​​मुंडन करवाकर भोपाल लौट रहा था परिवार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts