CM डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन, बाजार से खरीदी लड्डू गोपाल की प्रतिमा

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन, बाजार से खरीदी लड्डू गोपाल की प्रतिमा
मथुरा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने बाजार में जाकर लड्डू गोपाल की प्रतिमा खरीदी। उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया। सीएम ने कल देर रात मथुरा में मां यमुना की सपरिवार पूजा-अर्चना की।

सांस्कृतिक अनुष्ठानों का पर्व अनवरत जारी : सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सपत्नीक श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। दर्शन के दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण से जुड़े स्थानों का पवित्रता और भक्ति भाव से अनुभव किया। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने बाजार का रुख किया और वहां से लड्डू गोपाल की प्रतिमा खरीदी। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हम सभी का यह सौभाग्य है कि हमें भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा, गोकुल और वृंदावन आने का अवसर मिला। भगवान कृष्ण की कृपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक अनुष्ठानों का पर्व अनवरत जारी है।" उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भगवान कृष्ण से जुड़े प्रदेश के सभी स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह प्रयास प्रदेश के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को बढ़ाएगा।

सीएम ने यमुना के तट पर सपत्नीक किया दीपदान

मुख्यमंत्री ने कल देर रात उत्तरप्रदेश के मथुरा में मां यमुना की सपरिवार पूजा-अर्चना की। उन्होंने यमुना के तट पर सपत्नीक दीपदान भी किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने से मथुरा की विशिष्ट पहचान है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, कांचीपुरम और द्वारका अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं, ये मोक्ष प्रदाय करने वाले नगर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति की धारा में भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण अछ्वुत, चमत्कारी होकर प्रत्येक सनातनी के लिए पूज्यनीय और वंदनीय हैं। उन्होंने मथुरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आचार्य महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन गुरू शरणानंद के आश्रम में अनेक श्रद्धालुओं से भेंट कर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मथुरा के अन्य मंदिरों में भी दर्शन किए।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts