CM डॉ. मोहन यादव ने किया “अग्रदूत” पोर्टल लॉन्च, मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को भेजा पहला मैसेज

CM डॉ. मोहन यादव ने किया “अग्रदूत” पोर्टल लॉन्च, मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को भेजा पहला मैसेज
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए ‘अग्रदूत' पोर्टल को लॉन्च किया। ‘सूचना ही शक्ति है' के मंत्र को सार्थक करने वाले अग्रदूत पोर्टल के रूप में ये एक नई पहल है, जो किसी भी राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं त्वरित सूचनाओं के लिए पहली बार की गई है। लॉन्चिंग के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पहला मैसेज लाड़ली बहनों को भेजा, जो सावन में रक्षाबंधन के शगुन स्वरूप 1 अगस्त को उनके खातों में 250 रुपए अंतरित करने संबंधी है।

सिंगल क्लिक से पहुंचेगी सूचनाएं

मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया अग्रदूत पोर्टल सूचना ही शक्ति है की पहल पर काम करेगा। यह लक्षित समूह तक सिंगल क्लिक में सूचनाएं प्रसारित करने के लिए जनसंपर्क विभाग की अभिनव पहल है। अग्रदूत पोर्टल द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के टार्गेट ऑडियंस तक सूचनाएं पहुंचाई जा सकेंगी। पोर्टल के माध्यम से त्रिस्तरीय रिव्यू के बाद संदेश लोकप्रिय मोबाइल मैसेजिंग एप - व्हाट्सअप पर शेयर किया जाएगा एवं इसके माध्यम से एक साथ मल्टी मीडिया मैसेज (ग्राफिक्स, टैक्स्ट, लिंक, वीडियो) भी शेयर किए जा सकेंगे। इसके माध्यम से नागरिकों तक आसानी से सूचनाएं पहुंचाई जा सकेंगी। अग्रदूत पोर्टल सूचना क्रांति के क्षेत्र में अभिनव पहल है।

कैटेगरी में कर सकेंगे डिवाइड

अग्रदूत पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को आवश्यक्तानुसार फिल्टर किया जा सकता है। उन्हें कैटेगरी अनुसार डिवाइड कर मैसेज या सूचनाएं भेजी जा सकेंगी। जैसे उम्र, लिंग, जाति, धर्म, व्यवसाय, विकलांगता, जिला/ स्थानीय निकाय/ क्षेत्र के अनुरूप चयनित कर जानकारी भेज सकेंगे। ये भी पढ़ें- प्रदेश में निवेश बढ़ाने उद्योगपतियों को मिलेगी सस्ती दरों पर जमीन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts