Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भगवान गणेश की महाआरती कर सीजे ने लगाया 51 किलो लड्डुओं का भोग

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट बार एसोसियेशन द्वारा सिल्बर जुबली हॉल में विराजमान किए गए भगवान श्री गणेश के समक्ष शुक्रवार को महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें चीफ जस्टिस मो. रफीक व प्रशासनिक न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य न्यायाधीशगण शामिल हुए। इस दौरान भगवान श्री गणेश को 51 किलो लड्डुओ का भोग लगाया गया। इस दौरान महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव, हाईकोर्ट बार एसो. व एडवोकेट्स बार व जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण व अधिवक्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts