CinemaCon से ‘रामायण’ के ग्लोबल प्रमोशन की शुरुआत

रामायण ने CinemaCon 2026 में ग्लोबल लॉन्च के साथ सुर्खियां बटोरीं। यश और नमित मल्होत्रा ने इसे भव्य विजुअल्स और नए अंदाज में पेश करने की बात कही। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और सनी देओल स्टारर यह मेगा प्रोजेक्ट दो भागों में 2026 और 2027 में रिलीज होगा।
CinemaCon से ‘रामायण’ के ग्लोबल प्रमोशन की शुरुआत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शामिल ‘रामायण’ ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। यश और निर्माता नमित मल्होत्रा ने CinemaCon 2026 में फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन की आधिकारिक शुरुआत की। ओपनिंग डे पर दोनों ने इंटरव्यू और चर्चाओं के जरिए इस पौराणिक गाथा को विश्व दर्शकों के सामने पेश करने की रणनीति साझा की।

    ‘पुरानी कहानी, लेकिन नए अंदाज में मल्होत्रा का विजन

    प्रमोशन के दौरान नमित मल्होत्रा ने इस बात पर जोर दिया कि ‘रामायण’ भले ही एक प्राचीन कहानी हो, लेकिन इसे आधुनिक दर्शकों के लिए नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के दर्शकों के लिए यह एक नई और रोमांचक कहानी होगी, जिसमें ताजगी और विजुअल भव्यता का खास ख्याल रखा गया है। CinemaCon में फिल्म के पोस्टर्स भी पेश किए गए, जिनमें रणबीर कपूर के राम और यश के रावण अवतार की झलक देखने को मिली।

    ‘टॉक्सिक’ और ‘अस्त्रावर्स’ पर भी अपडेट

    इसी दौरान यश और नमित मल्होत्रा ने यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल ग्रोनअप्स’ को लेकर भी संकेत दिए। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह गैंगस्टर ड्रामा पहले ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से टकराने वाली थी, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों के चलते इसे टाल दिया गया। साथ ही मल्होत्रा ने अयान मुखर्जी के ‘अस्त्रावर्स’ पर भी अपडेट दिया, जिसे ‘ब्रह्मास्त्र’ के जरिए शुरू किया गया था, हालांकि इस पर विस्तृत जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।

    ये भी पढ़ें: Chand Mera Dil: कॉलेज रोमांस से ट्रैजिक ट्विस्ट तक, 'चांद मेरा दिल' टाइटल ट्रैक वायरल

    भव्य स्केल और स्टारकास्ट से सजी ‘रामायण’

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दो भागों में तैयार किया जा रहा है, जिसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म में साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts