PlayBreaking News

कोरियोग्राफर शामक डावर की मां का 99 साल की उम्र में निधन, सेलेब्स ने जताया दुख

Follow on Google News
मुंबई। मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां पूरन डावर का 99 की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। पूरन डावर की निधन की जानकारी के बाद से सोशल मीडिया पर सेलेब्स शोक जता रहे हैं। श्यामक डावर बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्हें भारत में डांस की दुनिया में क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। [embed]https://www.instagram.com/p/CUJio79Ki5I/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

ओमंग कुमार की पत्नी ने लिखा इमोशनल नोट

आर्ट डायरेक्टर वनिता ओमंग कुमार ने भी शामक की मां के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। पति ओमंग कुमार और शामक की मां के साथ फोटो शेयर कर वनिता ने लिखा, पुरन आंटी आप एंजल थीं। आपने मुझे और ओमंग को बहुत प्यार दिया है। मैं आपको बहुत मिस करूंगी, आपकी स्माइल को भी। शामक हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं। [embed]https://www.instagram.com/p/CUJzbl8sHpx/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

देश में शामक ही लाए थे कंटेंपरेरी डांस स्टाइल

शामक ने हिंदी सिनेमा में कोरियोग्राफी में अपना करियर फिल्म दिल तो पागल है से शुरू किया था। उन्हें साल 1997 में बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। शामक ही देश में कंटेंपरेरी डांस स्टाइल लेकर आए हैं। शामक ने कॉमनवेल्थ गेम्स, मेलबर्न और कॉमनवेल्थ गेम्स दिल्ली के लिए भी कोरियोग्राफी को डायरेक्ट किया था। शामक ने कई इंडियन सेलेब्स को आईफा अवॉर्ड्स, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए डांस सिखाया है। वो बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनके कोरियोग्राफी निर्देशन में बनी फिल्में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts