अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

चीन के किंडरगार्टन में चाकूबाजी : सिरफिरे युवक ने स्कूल में किया हमला, 3 बच्चों समेत 6 की मौत; एक साल पहले भी हुई थी ऐसी घटना

गुआंग्डोंग। चीन के गुआंग्डोंग के नर्सरी स्कूल (किंडरगार्टन) में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। चाकूबाजी में 6 की मौत हो गई, इनमें 3 बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने ऐसा क्यों किया फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 07:40 बजे (23:40 रविवार जीएमटी) की बताई जा रही है। 25 साल के हमलावर ने किंडरगार्टन में चाकूबाजी की। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चों के अलावा एक टीचर और 2 पेरेंट्स की मौत हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोप का नाम वू है और उसकी उम्र करीब 25 साल है। आरोपी ने जानबूझकर उन लोगों पर हमला किया।

अगस्त 2022 में भी हुई थी ऐसी घटना

बीते साल अगस्त में, एक चाकूधारी हमलावर ने दक्षिण-पूर्वी जियांग्शी प्रांत में एक नर्सरी स्कूल पर हमला किया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए थे। वहीं, अप्रैल 2021 में बेइलियू शहर में सामूहिक चाकूबाजी के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई थी वहीं 16 अन्य लोग घायल हो गए थे।

चीन में लोगों के बंदूक रखने पर है रोक

चीन में आम लोगों के बंदूक और खतरनाक हथियार रखने पर रोक है। बंदूक पर लगे प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाता है, लेकिन लोग चाकू जैसे हथियार रखते हैं। हाल के वर्षों में चीन में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button