इंदौर : खाना खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द के साथ होने लगी उल्टियां, रेस्टोरेंट के खिलाफ नगर निगम में की शिकायत

Follow on Google News
इंदौर : खाना खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द के साथ होने लगी उल्टियां, रेस्टोरेंट के खिलाफ नगर निगम में की शिकायत
इंदौर। स्वाद शौकीनों के शहर इंदौर में अब खाने के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसी ही एक घटना इंदौर के पलासिया क्षेत्र में स्थित टू मच हंगर रेस्टोरेंट पर हुई है। जहां खाना खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द के साथ उल्टियां हुई। इस पर मानव अधिकार के शहर अध्यक्ष ने रेस्टोरेंट के खिलाफ नगर निगम में की शिकायत की है।

बच्चों के पेट में दर्द हुआ और उल्टियां होने लगी

संत नगर में रहने वाले मानव अधिकार के इंदौर शहर अध्यक्ष जगजीत सिंह उर्फ रिक्की गांधी ने शुक्रवार को बताया कि बीते दिनों वह अपने परिवार के साथ वह रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद उनके बच्चों के पेट में दर्द हुआ और उल्टियां होने लगी। ऐसे में पीड़ित रिक्की गांधी ने बच्चों का अस्पताल में उपचार करवाया। https://twitter.com/psamachar1/status/1674677017122308097?t=GOjAcrt7ejpv1b8Hnw_PuQ&s=08 वहीं मामले की जानकारी के लिए रेस्टोरेंट पर पहुंचे तो वहां कार्य करने वाले दो कर्मचारी मौका देखकर भाग गए। रिक्की गांधी ने बताया कि होटल में मौजूद एक शख्स से उन्होंने बात की तो उन्होंने स्वीकार किया कि खाने का पनीर और अन्य सामग्री खराब हो चुकी है।

रेस्टोरेंट के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

इस मामले में पीड़ित ने नगर निगम के संबंधित विभाग को शिकायत की। साथ ही पीड़ित ने पलासिया थाने में शिकायत करने की बात भी कही है। मामले में पीड़ित ने कहा कि वह रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। इसके लिए वह कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। (इनपुट- हेमंत नागले) ये भी पढ़ें: एक्शन मोड में इंदौर पुलिस : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले भी गिरफ्तार; देखें VIDEO मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts